मुख्य बातें

मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे कुरुक्षेत्र IGM में शिरकत: 21 हजार विद्यार्थी करेंगे वैश्विक गीता पाठ, मुख्य कार्यक्रम आज संपन्न, 5 दिसंबर तक चलेगा मेला – Kurukshetra News

मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे कुरुक्षेत्र IGM में शिरकत:  21 हजार विद्यार्थी करेंगे वैश्विक गीता पाठ, मुख्य कार्यक्रम आज संपन्न, 5 दिसंबर तक चलेगा मेला – Kurukshetra News


कुरुक्षेत्र IGM के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) में आज (सोमवार) 21 हजार विद्यार्थी एक साथ वैश्विक गीता पाठ करेंगे। इसमें देश-विदेश के विद्यार्थी और नागरिक ऑनलाइन वैश्विक गीता पाठ के साथ जुड़ेंगे।यह कार्यक्रम केशव पार्क (थीम पार्क)

.

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ज्योतिसर तीर्थ पर जाकर माथा टेकेंगे। इस वैश्विक गीता पाठ में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का सानिध्य रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों में चह रही जिला स्तरीय गीता जयंती कार्यक्रम के साथ-साथ 50 से ज्यादा देशों के लोग ऑनलाइन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ जुड़ेंगे।

IGM में आज मुख्य कार्यक्रमों का होगा समापन।

पहली बार जुड़ेंगे 21 हजार स्टूडेंट

इस 10वें IGM में पहली बार 21 हजार स्टूडेंट वैश्विक पाठ के लिए जुड़ेंगे। इससे पहले 18 हजार विद्यार्थियों को जोड़ा था। असल में, इस बार महोत्सव का स्वरूप भी बढ़ाया गया। पहले महोत्सव 18 दिन तक चलता था, लेकिन इस बार में 3 दिन का इजाफा किया गया। इसलिए विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

तीर्थ प्रतिनिधि करेंगे सम्मेलन

दोपहर करीब 2 बजे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के श्रीमद्भागवद गीता सदन में 48 कोस के तीर्थों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में तीर्थों के विकास और भावी योजनाओं के साथ महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी।

5 दिसंबर तक चलेगा सरस और क्राफ्ट मेला।

5 दिसंबर तक चलेगा सरस और क्राफ्ट मेला।

5 दिसंबर तक चलेगा मेला

महोत्सव में 24 नवंबर से चलकर आज 1 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम का समापन होगा, लेकिन सरस और क्राफ्ट मेला जारी रहेगा। इस मेले का समापन 5 दिसंबर को होगा। आज ही प्रदेशभर के जिलों में चल रही जिला स्तरीय गीता जयंती का शोभा यात्रा के साथ समापन होगा।

सन्निहित सरोवर पर होगा दीपदान

शाम 5 बजे सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें संस्थाओं के सहयोग से एक साथ हजारों दीपक जलाएं जाएंगे। वहीं शाम 5:30 बजे ब्रह्मसरोवर पर महाआरती के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन होगा। संध्याकालीन कार्यक्रम में भजन गायक अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *