मुख्य बातें

चलती टैक्सी में महिला ने बच्ची को दिया जन्म: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर था जाम, अस्पताल ले जा रहे थे परिजन – Mohali News

चलती टैक्सी में महिला ने बच्ची को दिया जन्म:  अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर था जाम, अस्पताल ले जा रहे थे परिजन – Mohali News


नवजात को अस्पताल ले जाने की फोटो।

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर सोमवार दोपहर एक महिला ने चलती टैक्सी में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही यह घटना घग्गर पुल के पास हुई। बाद में टैक्सी चालक महिला और नवजात को तुरंत अस्पताल ले गया, जहां ड

.

यह घटना रामगढ़ भुड्डा इलाके में एयरपोर्ट रोड के पास एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम करने वाले बिहार निवासी विनोद रविदास के परिवार के साथ हुई। विनोद की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा गर्भवती थीं और उनकी ड्यू डेट 14 दिसंबर थी। सोमवार को अचानक प्रसव पीड़ा तेज होने पर परिवार ने एंबुलेंस की बजाय उबर टैक्सी बुक की और मनीषा को डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाने लगे।

बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल जाती मनीषा।

हाईवे पर था ट्रैफिक

हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे थे। इसी दौरान मनीषा की पीड़ा असहनीय हो गई और उन्होंने टैक्सी की पिछली सीट पर शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टैक्सी चालक ने घग्गर पुल पर गाड़ी रोक दी। टैक्सी रुकने पर ड्राइवर और पति विनोद नीचे उतर गए। टैक्सी में साथ बैठी एक रिश्तेदार महिला ने तुरंत मदद करते हुए मनीषा की डिलीवरी करवाई।

लगभग 15 मिनट के भीतर बच्ची का जन्म हो गया। बच्ची के जन्म के बाद टैक्सी तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंची। अस्पताल की मेडिकल टीम ने मां और नवजात को अलग कर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि मनीषा ने एक बेटी को जन्म दिया है और मां-बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

इस अप्रत्याशित घटना के बाद टैक्सी चालक और महिला के परिजनों की सूझबूझ की सराहना की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने भी समय पर महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए टैक्सी ड्राइवर का धन्यवाद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *