मुख्य बातें

बेगूसराय में हटाया अतिक्रमण, महिलाओं ने दी गालियां: 100 से ज्यादा झोपड़ीनुमा घर-दुकानों को तोड़ा, पीड़ित बोले- हमारे लिए व्यवस्था नहीं; ठंड में उजाड़ रहे घर – Begusarai News

बेगूसराय में हटाया अतिक्रमण, महिलाओं ने दी गालियां:  100 से ज्यादा झोपड़ीनुमा घर-दुकानों को तोड़ा, पीड़ित बोले- हमारे लिए व्यवस्था नहीं; ठंड में उजाड़ रहे घर – Begusarai News


बेगूसराय में मंगलवार को अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लोहिया नगर झोपड़पट्‌टी से जेल तक बुलडोजर चलाया गया। लोहिया नगर गुमटी के पास से 100 से अधिक झोपड़ीनुमा दुकान और घर को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी संख्या पुलिस और प्र

.

सबसे ज्यादा आक्रोश महिलाओं में दिखा। महिलाओं ने गाली-गलौज भी शुरू कर दिया था। बाल्मीकि पासवान ने कहा कि हम लोग गरीब आदमी हैं। किसी तरह से झोपड़ी बनाकर यहां कई वर्षों से बसे हुए हैं। सरकार ने जमीन या घर की कोई व्यवस्था नहीं की। ठंड के समय में झोपड़ी उजाड़ा जा रहा है। घर हटाने का नोटिस भी नहीं दिया गया, घर उजड़ जाने के बाद हम लोग कहां रहेंगे।

अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम तुषार सिंगला, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, सदर-1 डीएसपी आनंद कुमार पांडेय, नगर निगम के कर्मचारी, थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी जेसीबी के साथ पहुंचे।

अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की तस्वीरें…

जेसीबी की मदद से दुकानों को हटाया गया।

ठेले पर लगी दुकानों को हटाया जा रहा।

ठेले पर लगी दुकानों को हटाया जा रहा।

सड़क किनारे सजी दुकानों को हटाया जा रहा।

सड़क किनारे सजी दुकानों को हटाया जा रहा।

रेलवे स्टेशन से जेल गेट तक के सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर बेगूसराय में लगातार बुलडोजर चलेगा और जब अतिक्रमण मुक्त शहर होगा तो जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी। यहां काफी जमीन है, जिस पर पार्क बनेगा।

डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या बन गई थी। NH पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है, जिससे सर्विस रोड काफी कम था। यहां अतिक्रमण से लोगों को परेशानी होती है। उसी के मद्देनजर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन पहले से अभियान चला रहा है।

अभी रेलवे स्टेशन से जेल गेट तक के सभी अतिक्रमण को मुक्त कराएंगे। हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर में आईओसीएल गेट से जेल गेट तक एरिया में अतिक्रमण है। इसी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। सभी के सहयोग से यह अभियान चलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

लोहिया नगर झोपड़पट्टी में घर बनाकर रहने वाले कई लोग ऐसे हैं, जिनका अन्य जगह पर मकान है। यहां जो स्थानीय नहीं रहते हैं, उनकी भी पहचान की जा रही है। अतिक्रमण के कारण काफी समस्या होती है, इसी से एक्सीडेंट भी होता है। एंबुलेंस को निकलने में परेशानी होती है, इसके मद्देनजर अभियान शुरू किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *