मुख्य बातें

खिलचीपुर नगर परिषद के 16 कर्मचारी सेवा से होंगे बाहर: शहर की सफाई, दैनिक व्यवस्थाओं पर पड़ेगा असर – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर नगर परिषद के 16 कर्मचारी सेवा से होंगे बाहर:  शहर की सफाई, दैनिक व्यवस्थाओं पर पड़ेगा असर – rajgarh (MP) News

राजगढ़ जिले की खिलचीपुर नगर परिषद में 16 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ज्योति सुनहरे ने वर्ष 2016 के बाद नियुक्त हुए इन कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने का प्रस्ताव दिया है।

.

इन कर्मचारियों में 9 सफाई कार्य में, 2 पाइपलाइन व गड्ढा खुदाई में, 1 कंप्यूटर संचालन में और 2 मृत मवेशी उठाने के कार्य में लगे हुए हैं।

इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त होने से शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं पर गहरा असर पड़ सकता है। सफाई व्यवस्था बिगड़ने, मृत मवेशियों को समय पर न उठाए जाने और कंप्यूटर संबंधी कार्य बाधित होने की आशंका है।

लगातार छंटनी से काम होगा प्रभावित उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी खिलचीपुर नगर पालिका से दो अलग-अलग चरणों में कुल 57 कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। कर्मचारियों की लगातार छंटनी से नगर परिषद की कार्यक्षमता पहले से ही प्रभावित है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीमित स्टाफ के कारण पहले से ही नियमित सफाई कार्य प्रभावित होता रहा है। ऐसे में और कर्मचारियों को हटाने से स्थिति और खराब हो सकती है, जिससे पाइपलाइन मरम्मत और प्रशासनिक कार्य भी बाधित होंगे।

नगर परिषद प्रशासन ने अभी इस निर्णय पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है, लेकिन कर्मचारियों और नागरिकों में अनिश्चितता का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि कर्मचारियों को हटाने से पहले नगर के हितों और आवश्यक सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभावों का गंभीरता से मूल्यांकन किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *