मुख्य बातें

गुरुग्राम में जली लाश केस में गर्लफ्रेंड का ट्विस्ट: मामा को भांजे की हत्या का शक, दो दिन पहले लड़की से ब्रेकअप हुआ था – gurugram News

गुरुग्राम में जली लाश केस में गर्लफ्रेंड का ट्विस्ट:  मामा को भांजे की हत्या का शक, दो दिन पहले लड़की से ब्रेकअप हुआ था – gurugram News


अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंजूर अली। फाइल फोटो

हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-47 में किराए के कमरे में रहने वाले मंजूर अली की चेहरा जली लाश मिलने के मामले में गर्लफ्रेंड का ट्विस्ट सामने आया है। मृतक के मामा रजाउल करीम ने आरोप लगाया है कि रविवार रात साथ बिताने के बाद उसके भांजे ने अपनी गर्लफ्रें

.

मामा का आरोप है कि सोमवार रात को ब्रेकअप के चलते उसने भांजे ने अपने 2 दोस्त अमन और राहुल के साथ ड्रिंक की थी। रात को राहुल अपने घर चला गया। जबकि, अमन कमरे में ही सो गया। इसी दौरान मंजूर अली की मौत हो गई। यह स्थिति संदेह पैदा करती है। अमन के सोने के बाद कमरे पर क्या हुआ, उसका पता चलना चाहिए। क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड अक्सर उसके रूम पर रात को आ जाती थी।

मंजूर अली का चेहरा जला शव बिस्तर पर पड़ा मिला था।

भांजे की मौत में मामा के लड़की पर शक की 3 वजहें…

  • बिना शादी के रातें साथ बिताते थे: मंजूर अली और उसकी गर्लफ्रेंड एक ही ग्रॉसरी मार्ट में काम करते थे। दोनों बिना शादी के अक्सर एक-दूसरे के कमरे पर रात बिताते थे। लड़की अक्सर उसके कमरे पर आती-जाती थी। मामा को यह रिश्ता कभी पसंद नहीं था। एक हफ्ते पहले जब मामा ने लड़की को मंजूर के कमरे पर देखा और टोका तो उसने अभद्र भाषा में कहा- मैं पहली बार नहीं आई। मैं तो आती-जाती रहती हूं। मामा को लगता है कि यह अवैध रिश्ता ही मौत की वजह बना।
  • रविवार रात फोन पर गाली-गलौज और झगड़ा: रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे मामा ने मंजूर को फोन किया तो उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन उठाया। मामा के अनुसार, लड़की ने बदतमीजी से बात की और गाली देते हुए कहा कि क्यों डिस्टर्ब कर रहे हो? इसके बाद मंजूर को गुस्सा आया और सोमवार सुबह उसने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर बात करना बंद कर दिया। मामा का मानना है कि इसी झगड़े के बाद रात में कुछ अनहोनी हुई है। क्योंकि मंजूर गुस्से में लड़की के पास से लौटा था।
  • अंतिम पलों में लड़की से बात, सुबह लाश मिली: मामा का कहना है कि अंतिम पलों में मंजूर की गर्लफ्रेंड से बात हुई। अमन को नशा था और वह बेसुध होकर सो गया। उसे शक है कि रात को गर्लफ्रेंड वहां आई। इसके बाद क्या हुआ, किसी को पता नहीं। सुबह भांजे की चेहरा जली लाश अंगीठी पर मिली। क्योंकि कमरा अंदर से बंद था। मामा का कहना है कि अगर लड़की बेकसूर है तो रात में मंजूर के साथ क्या हुआ, इसका जवाब वह क्यों नहीं दे रही? वह कॉल भी नहीं उठा रही है।
गुरुग्राम के सेक्टर-47 में इस घर में रहा था मंजूर अली।

गुरुग्राम के सेक्टर-47 में इस घर में रहा था मंजूर अली।

ग्रॉसरी मार्ट में दोनों की जाॅब परिजन के मुताबिक, दोनों सदर बाजार स्थित एक ग्रॉसरी मार्ट में जॉब करते थे। मंजूर अली डिलीवरी मैनेजर था और उसकी गर्लफ्रेंड सेल्स विंग में है। करीब एक साल पहले दोनों करीब आए और उनमें दोस्ती और प्यार हो गया। बाद में दोनों एक-दूसरे के कमरे पर रात बिताने लगे।

पुलिस मान रही हादसा, जांच में 3 अहम बातें सामने आई…

  • चेहरा एक तरफ से जला: जांच अधिकारी मंजीत के मुताबिक, मंजूर अली का चेहरा सिर्फ दाहिनी तरफ से पूरी तरह जला था, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा लगभग सुरक्षित था। अगर कोई हत्या करता तो चेहरा दोनों तरह से चला हुआ होता।
  • ड्रिंक ज्यादा कर रखी होगी: अमन ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने काफी ड्रिंक की थी। इसलिए, वह बेसुध होकर सो गया। रात को क्या हुआ, उसे नहीं पता। ऐसे में मंजूर भी बेसुध हो गया और कोयले की अंगीठी पर गिरने पर भी होश नहीं आया। हालांकि, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की गहन जांच कर रही है।
  • कमरा अंदर से बंद: रात को सोने से पहले उन्होंने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया था। अगर कोई आता और किसी वारदात को अंजाम देता तो दरवाजा अंदर से बंद नहीं मिलता। पुलिस को मौके पर कमरा अंदर से लॉक मिला और खिड़कियां भी बंद मिली थीं।
मंजूर अली के कमरे पर अब ताला लगा हुआ है।

मंजूर अली के कमरे पर अब ताला लगा हुआ है।

ब्रेकअप के बाद की पार्टी पुलिस जांच के अनुसार, मंजूर अली सोमवार रात को अपने दोस्त अमन और राहुल के साथ अपने ब्रेकअप की पार्टी कर रहा था। रात करीब 11 बजे मंजूर ने अपने मामा रजाउल करीम को फोन किया और कहा कि मामा, खाने की प्लेट लेकर चले जाओ। इसके बाद मामा आया और प्लेट लेकर चला गया। अमन और राहुल के साथ पार्टी करने के बाद राहुल अपने घर चला गया। जबकि, अमन मंजूर के कमरे में ही सो गया।

प्रथम दृष्टया हादसा जांच अधिकारी मंजीत ने बताया कि मौके पर मंजूर आधा बिस्तर पर था और उसका सिर अंगीठी पर लटका हुआ था। प्रथम दृष्टया दम घुटने और जलने से मौत लग रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद साफ हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *