चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया 7 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे शपथ लेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय सचिव एवं उदयपुर संभाग के प्रभारी ऋतिक मकवाना, पूर्व कैब
.
कार्यकारिणी गठन 14 दिसंबर की रैली के बाद शुरू होगा
जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने बताया कि 14 दिसंबर को राहुल गांधी की SIR रैली के बाद जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी बनाने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार संगठन की टीम उसी आधार पर तैयार होगी, जिसमें वास्तविक रूप से काम करने वाले लोगों को जिम्मेदारी मिलेगी। बूथ लेवल से लेकर ब्लॉक तक जिन कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत किया है, उनकी राय के आधार पर ही आगे का नेतृत्व तय किया जाएगा।
सिसोदिया ने कहा कि टिकट वितरण भी इसी प्रक्रिया पर आधारित होगा। जो कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहा है, मेहनत करता है और जीतने की क्षमता रखता है, उसी को टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा, “हम खुद जाकर मेहनत करेंगे। यह टीम किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे संगठन की होगी।”
केवल काम करने वाले को ही मिलेगा सम्मान और जिम्मेदारी
प्रमोद सिसोदिया ने संगठन की कमजोरियों पर भी साफ शब्दों में बात की। उन्होंने कहा कि कई जगह 100 लोगों की कमेटी बनाई जाती है, लेकिन मीटिंग में मुश्किल से 20 लोग ही आते हैं। ऐसा व्यवहार संगठन को कमजोर करता है।
उन्होंने साफ कहा कि अब ऐसी प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाएगी। संगठन में वही लोग जगह पाएंगे जो जनता के सुख-दुख में शामिल रहते हैं, जो कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझते हैं और समय देते हैं। ऐसे लोगों को ही आगे बढ़ाया जाएगा ताकि संगठन मजबूत और सक्रिय बने।
प्रमोद सिसोदिया बोले – सिर्फ मेहनती लोगों को मिलेगा अवसर।
SIR रैली को सफल बनाने की तैयारी, शपथ वाले दिन होगी बैठक
सिसोदिया ने बताया कि शपथ ग्रहण वाले दिन ही जिले की बड़ी SIR रैली की तैयारी को लेकर बैठक रखी गई है। इस मीटिंग में जिलेभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। रैली को सफल बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह रैली कांग्रेस के लिए बेहद जरूरी है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी टीम काम करेगी।
पूरे समय कार्यालय में रहकर कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पहली और सबसे अहम प्राथमिकता है—कांग्रेस संगठन को मजबूत करना। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी ऊर्जा संगठन को सशक्त करने में लगाएंगे। इसके लिए कांग्रेस कार्यालय को दिनभर खुला रखा जाएगा, ताकि कोई भी कार्यकर्ता कभी भी आकर अपनी बात रख सके।
उन्होंने कहा, “मैं खुद कार्यालय में बैठूंगा। जो भी कार्यकर्ता आएगा, उसकी बात धैर्य से सुनी जाएगी। उसे पूरा सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस संगठन तभी मजबूत होगा जब कार्यकर्ता सम्मानित महसूस करेंगे।”

7 दिसंबर को नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया शपथ लेंगे।
पुलिस, प्रशासन और अन्य स्तर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा
सिसोदिया ने बताया कि जिले के बाहर रहने वाले कार्यकर्ता जब किसी समस्या के साथ आते हैं, तो उनके मामलों को सुनने और समाधान के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। चाहे मामला पुलिस स्टेशन का हो, प्रशासन का हो या किसी सरकारी कार्यालय का — संगठन उनकी सहायता के लिए पूरी तरह खड़ा रहेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए सहारा भी है। इसलिए जो भी मेहनत करने वाला, संघर्षशील और जनता के बीच काम करने वाला कार्यकर्ता है, उसे पूरा सहयोग मिलेगा।
बोले: कोई दो फाड़ नहीं, सभी एक नजर आएंगे
प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि जिले में कांग्रेस के भीतर किसी भी तरह की खींचतान को खत्म करना ही पहला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि “कोई दो फाड़ नहीं है, सब एक नजर आएंगे।” संगठन को चलाने का एकमात्र तरीका है—सबको साथ लेना। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एकता दिखाई देगी और यह एकता ही आने वाले निकाय चुनावों में जीत दिलाएगी।
चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में नई शुरुआत के साथ संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने का जिम्मा अब प्रमोद सिसोदिया के हाथों में है। बड़े नेताओं की मौजूदगी, आगामी रैली की तैयारियों और स्पष्ट प्राथमिकताएं यह संकेत देती हैं कि आने वाले महीनों में जिले में कांग्रेस संगठन नए जोश के साथ काम करता दिखाई देगा।
