मुख्य बातें

5 साल की मासूम से बैड टच करते पकड़ाया युवक: बोला- दो अन्य ने भी गलत काम किया; बिस्किट दिलाने के बहाने साथ ले गया था – Bhopal News

5 साल की मासूम से बैड टच करते पकड़ाया युवक:  बोला- दो अन्य ने भी गलत काम किया; बिस्किट दिलाने के बहाने साथ ले गया था – Bhopal News


मोहित को बच्ची से बैड टच करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

भोपाल में एक युवक 5 साल की बच्ची के साथ बैड टच करते रंगे हाथ पकड़ाया है। वारदात शाहजहांनाबाद इलाके के पुराने बेनजीर कॉलेज में गुरुवार शाम की है। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

.

बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस उसकी काउंसलिंग करा रही है। एसीपी अनिल वाजपेयी ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज कर रही हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची का परिवार शाहजहांनाबाद थाना इलाके में ही रहता है। पिता मजदूरी करते हैं। पड़ोस में ही रहने वाला मोहित उर्फ गप्पू बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले गया था। उसे किराना दुकान से बिस्किट का पैकेट दिलाया। इसके बाद पुराने बेनजीर कॉलेज के सुनसान हिस्से के खंडहर में ले गया।

शाहजहांनाबाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

स्थानीय युवकों की सजगता से पकड़ाया मोहित को बच्ची के साथ खंडहर में जाते वक्त स्थानीय युवक अलीम खान ने देख लिया। अलीम ने अनहोनी की आशंका के चलते अपने कुछ साथियों को इकट्ठा किया। सभी खंडहर के अंदर घुसे। जहां आरोपी बच्ची के साथ बैड टच करते दिखा।

युवकों ने मोहित को तुरंत पकड़ लिया। डायल 112 बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय निवासियों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

स्थानीय निवासियों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

वीडियो में लिया दो और लोगों का नाम आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रहा है- रोहित रजक और पवन सतनामी ने भी बच्ची के साथ गलत काम किया है। मैं पांच मिनट पहले ही अंदर आया था और पकड़ा गया।

फिलहाल, पुलिस आरोपी के बयान की तस्दीक कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

MP में बच्ची से रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने का आरोपी सलमान गुरुवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस जब उसे गौहरगंज ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को उसे पैर में गोली मारनी पड़ी। आरोपी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *