मुख्य बातें

MC रोड कमेटी ने विकास कार्यों को दी मंजूरी: सेक्टर-38 वेस्ट में बनेगा नया किचन, मनीमाजरा में होगा सीसी फर्श का निर्माण – Chandigarh News

MC रोड कमेटी ने विकास कार्यों को दी मंजूरी:  सेक्टर-38 वेस्ट में बनेगा नया किचन, मनीमाजरा में होगा सीसी फर्श का निर्माण – Chandigarh News


नगर निगम में बैठक के दौरान चेयरमैन पार्षद दलीप शर्मा अध्यक्षता करते हुए।

नगर निगम चंडीगढ़ की रोड कमेटी की बैठक गुरुवार को कमेटी चेयरमैन पार्षद दलीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में शहर के विभिन्न हिस्सों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े तीन अहम विकास कार्यों को मंजूरी दी ग

.

बैठक में कमेटी के अन्य सदस्य नरेश पंचाल, मनौर, गुरचरणजीत सिंह, सुमन देवी, राजिंदर सिंह और महेशिंदर सिंह सिद्धू मौजूद रहे। इसके अलावा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के इंजीनियर भी बैठक में शामिल हुए।

नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक के दौरान पार्षद व अधिकारी।

तीन प्रोजेक्ट्स को मिली सर्वसम्मति से मंजूरी बैठक में तीन रफ कॉस्ट एस्टीमेट (अनुमानित लागत) कमेटी के सामने प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद तीनों विकास कार्यों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।

  • सेक्टर-38 वेस्ट के कम्युनिटी सेंटर में बनेगा नया किचन पहला प्रोजेक्ट सेक्टर-38 वेस्ट स्थित कम्युनिटी सेंटर में पुराने किचन को तोड़कर नया किचन बनाने से संबंधित है। यह निर्माण कार्य पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (COCP No. 838 of 2021) के आदेशों के तहत किया जाएगा। इस परियोजना पर ₹16.71 लाख की लागत आएगी। इससे स्थानीय निवासियों को सामाजिक आयोजनों और सामुदायिक गतिविधियों में बेहतर सुविधा मिलेगी।
  • मनीमाजरा मोटर मार्केट में बनेगा सीसी फ्लोर दूसरे प्रोजेक्ट के तहत मनीमाजरा के मोटर मार्केट में विभिन्न स्थानों पर सीमेंट कॉन्क्रीट (CC) फ्लोरिंग बिछाई जाएगी। इस कार्य का उद्देश्य कचरा पृथक्करण (वेस्ट सेग्रीगेशन) को व्यवस्थित और सुचारू बनाना है। इस परियोजना पर ₹14.41 लाख खर्च किए जाएंगे। इससे मार्केट में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी।
  • सेक्टर-33 कम्युनिटी सेंटर में काउंसलर रूम की होगी मरम्मत तीसरे प्रोजेक्ट के तहत सेक्टर-33 स्थित कम्युनिटी सेंटर में काउंसलर रूम की विशेष मरम्मत को मंजूरी दी गई है। इस पर ₹5.52 लाख की लागत आएगी। इससे जनप्रतिनिधियों के लिए बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध हो सकेगा और लोगों की समस्याओं के समाधान में सुविधा होगी।

समय पर काम पूरा करने के निर्देश बैठक के दौरान चेयरमैन दलीप शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रोजेक्ट शहर के नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे और इससे चंडीगढ़ की मूलभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *