मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र में वॉट्सऐप पर कार्ड भेजकर 2.20 लाख ठगे: टीचर के नंबर से आया, लिखा था खोलकर देखो किसकी शादी, खोलते ही मोबाइल हैंग – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में वॉट्सऐप पर कार्ड भेजकर 2.20 लाख ठगे:  टीचर के नंबर से आया, लिखा था खोलकर देखो किसकी शादी, खोलते ही मोबाइल हैंग – Kurukshetra News


कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में साइबर ठगों ने शादी का कार्ड भेजकर टेलर के साथ 2.20 लाख रुपए का फ्रॉड कर लिया। वॉट्सऐप पर आए कार्ड पर क्लिक करते ही मोबाइल में एप्लिकेशन इंस्टॉल हुई और मोबाइल हैंग हो गया। जब तक टेलर को पता चला उसके खाते से पैसे ट्रांसफर हो

.

सुखदेव सिंह निवासी सुलखनी ने बताया कि वह गांव में ही टेलर का काम करता है और दिव्यांग है। कुछ दिन पहले उसके वॉट्सऐप पर शादी का निमंत्रण कार्ड आया। बच्चों ने उसे खोलकर देख लिया। इसके बाद उसका मोबाइल हैंग हो गया।

AI जनरेट प्रतीकात्मक फोटो।

खोलकर देखो किसकी शादी

ये मैसेज उसके स्कूल के बच्चों के टीचर के मोबाइल नंबर से आया था। बच्चों ने मैसेज देखा तो उस पर लिखा था, 10 तारीख को शादी है। खोलकर देखो किसकी शादी है। बच्चों ने टीचर का नंबर देखकर उस कार्ड को खोल लिया। हालांकि बाद में उसने टीचर से पूछताछ भी की, लेकिन ठगों ने उनको मोबाइल को हैंक करके सबके पास मैसेज भेज रखा था।

2 अकाउंट हुए खाली

कार्ड खोलते ही मोबाइल में ऐप डाउनलोड हो गई। बच्चों ने और उसने ऐप को डिलीट करने की कोशिश भी की, लेकिन ऐप डिलीट नहीं हुई। उसने फोन भी बंद करना चाहा, लेकिन नहीं हुआ। इस दौरान उसके अकाउंट से 70 हजार रुपए और दूसरे अकाउंट से 4 बार में करीब डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर हो गए।

ऑनलाइन शिकायत दी

बाद में उसे अपने फोन का सॉफ्वेयर नया डलवाना पड़ा, जिसके बाद उसने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दी। उधर, साइबर थाना के SHO महेश कुमार ने बताया कि पुलिस साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करती है। ये भी बताया जाता है कि किसी भी लिंक को ओपन ना करें। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *