मुख्य बातें

शादी में जाते समय पूर्व चेयरमैन की मौत: रेवाड़ी में कार डिवाइडर पर चढ़ी, बहू कनीना की चेयरपर्सन, व्यापारी आज बाजार बंद रखेंगे – Mahendragarh News


हादसे में क्षतिग्रस्त कार और इनसेट में मृतक पूर्व नगरपालिका प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा की फाइल फोटो।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की चर्चित राजनीतिक हस्ती और कनीना नगर पालिका के दो बार चेयरमैन रहे राजेंद्र सिंह लोढ़ा का रेवाड़ी में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया।

.

79 वर्षीय लोढ़ा वार्ड-14 के पार्षद थे और उनकी पुत्रवधू डॉ. रिम्पी यादव वर्तमान में कनीना की चेयरपर्सन हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए नपा चुनाव में राव इंद्रजीत गुट और BJP समर्थित उम्मीदवार को हराया था।

गुरुवार शाम हादसे के बाद उन्हें रेवाड़ी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद कनीना में अंतिम संस्कार होगा।

राजेंद्र सिंह लोढ़ा की कनीना नगर पालिका चुनाव जीतने के बाद की यह फोटो।

राजेंद्र सिंह लोढ़ा की कनीना नगर पालिका चुनाव जीतने के बाद की यह फोटो।

सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर…

  • राजस्थान की शादी समारोह में जा रहे थे: गुरुवार शाम कनीना नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और वार्ड 14 के पार्षद 79 वर्षीय राजेंद्र सिंह लोढ़ा रेवाड़ी से राजस्थान की ओर शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार को बस ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे कार डिवाइडर जा चढ़ी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेवाड़ी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
  • कनीना मार्केट कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके: राजेंद्र सिंह लोढ़ा महेंद्रगढ़ जिले की चर्चित राजनीतिक शख्सियत थे। वे दो बार कनीना नगर पालिका के चेयरमैन (1987-1991 और 1995-2000) और एक बार कनीना मार्केट कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके थे। उन्होंने समता पार्टी, INLD और BSP से तीन बार विधानसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि जीत नहीं मिली।
रेवाड़ी में हुए हादसे के बाद डिवाइडर के ऊपर चढ़ी कार।

रेवाड़ी में हुए हादसे के बाद डिवाइडर के ऊपर चढ़ी कार।

  • पुत्रवधू रिम्पी यादव वर्तमान में चेयरपर्सन: उनके परिवार का कनीना की राजनीति में मजबूत प्रभाव है। उनकी पुत्रवधू डॉ. रिम्पी यादव वर्तमान में नगर पालिका की चेयरपर्सन हैं और हाल ही में हुए नपा चुनाव में उन्होंने इंद्रजीत गुट और BJP समर्थित प्रत्याशी को हराया था। लोढ़ा के तीन बेटे होशियार सिंह, सुभाष और जेपी लोढ़ा-कनीना में स्कूल और वकालत से जुड़े हैं।
  • व्यापारियों ने दुकान बंद कर शोक जताया: हादसे की जानकारी मिलते ही कनीना कस्बे में शोक का माहौल बन गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सम्मान प्रकट किया। कई निजी शिक्षण संस्थान भी बंद रहे।
राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू डॉ. रिम्पी यादव वर्तमान में कनीना की चेयरपर्सन हैं।

राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू डॉ. रिम्पी यादव वर्तमान में कनीना की चेयरपर्सन हैं।

कनीना में होगा अंतिम संस्कार आज रेवाड़ी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके बाद राजेंद्र सिंह लोढ़ा का अंतिम संस्कार कनीना में किया जाएगा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में दुख व्यक्त किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *