गणतंत्र दिवस परेड-2026 में झारखंड ने एक बार फिर गौरव का परचम लहराया है। राज्य से कुल 38 एनसीसी कैडेट्स का चयन राष्ट्रीय परेड के लिए किया गया है, जिसमें रांची ग्रुप से 26 और हजारीबाग ग्रुप से 12 कैडेट्स शामिल हैं। ये सभी कैडेट्स नई दिल्ली के कर्तव्य प
.
चयनित कैडेट्स रविवार को पटना में आयोजित चयन एवं प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए, जिनमें कई कोडरमा स्टेशन से उत्साह के साथ प्रस्थान करते देखे गए। उनके चेहरे पर देशभक्ति का जोश और दिल में आगे बढ़ने का संकल्प साफ झलक रहा था।
सैनिक स्कूल तिलैया की कैडेट वैष्णवी आनंद पहली गर्ल कैडेट हैं, जो हिस्सा लेंगी।
कोडरमा के रौशन कुमार, अमर साव, अर्जित कुमार, आलोक कुमार, काजल कुमारी और युविका जैसी प्रतिभाओं ने अपने-अपने बटालियन कैंपों में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
वैष्णवी आनंद बनी पहली गर्ल कैडेट
इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण रही सैनिक स्कूल तिलैया की कैडेट वैष्णवी आनंद, जिन्होंने RDC-2026 के लिए चयनित होकर नया इतिहास रच दिया है। वैष्णवी स्कूल की पहली गर्ल कैडेट हैं जिन्हें गणतंत्र दिवस परेड का यह प्रतिष्ठित अवसर मिला है। चयन प्रक्रिया के हर चरण में उनका अनुशासन, प्रतिबद्धता और दमदार प्रदर्शन निर्णायकों को प्रभावित करता गया।
यही नहीं, उनकी इस उपलब्धि को सैनिक स्कूल तिलैया ने भी अद्भुत सफलता के रूप में मनाया। स्कूल में आयोजित विशेष समारोह में वैष्णवी को सम्मानित किया गया, जहां अधिकारियों, शिक्षकों और कैडेटों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनके हौंसले को सलाम किया। वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य, प्रशिक्षकों और अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि यह अवसर उनके सपनों को बड़े आसमान की ओर उड़ान देने जैसा है।

झारखंड के कैडेट्स लगातार राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
कैडेट्स ने बढ़ाया झारखंड का मान
कैडेट्स को शुभकामनाएं देने कोडरमा स्टेशन पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के कैडेट्स लगातार राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है। वैष्णवी की उपलब्धि पर उन्होंने विशेष आनंद व्यक्त करते हुए कहा कि एक मां होने के नाते उन्हें अपनी बेटी जैसी प्रतिभाओं पर बेहद गर्व है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के ये कैडेट्स नई दिल्ली में तिरंगे की शान बढ़ाएंगे और देशभर में प्रदेश की पहचान को और मजबूत करेंगे। एनसीसी गर्ल्स इंस्ट्रक्टर कुसुम कुमारी और बॉयज इंस्ट्रक्टर कृष्णा ने भी चयनित कैडेट्स को मार्गदर्शन दिया।
