मुख्य बातें

सोनीपत में 101 कुंडिय हवन कार्यक्रम आज: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में जुटेंगे लोग; नशा मुक्त समाज का लेंगे संकल्प – Gohana News

सोनीपत में 101 कुंडिय हवन कार्यक्रम आज:  डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में जुटेंगे लोग; नशा मुक्त समाज का लेंगे संकल्प – Gohana News

बच्चों ने घर घर जाकर कार्यक्रम के लिए लोगों को आमंत्रित किया हे।

सोनीपत पुलिस लाइंस स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आज संडे को आर्य युवा समाज द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता एवं 101 कुण्डिया हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और नागरिकों को नशामुक्त भारत क

.

घर-घर आमंत्रण अभियान से जोड़े गए नागरिक

कार्यक्रम से पहले आर्य युवा समाज की टीम और विद्यालय के शिक्षकों ने मिलकर घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया। बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों से संवाद करते हुए उन्हें आज होने वाले हवन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया।

युवाओं को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। अभियान का मुख्य संदेश “NO नशा NATION – Say YES to Purposeful Life” रखा गया, जिसके माध्यम से समाज को स्वस्थ, सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी जा रही है।

यह कार्यक्रम डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत पुलिस लाइंस के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। स्कूल स्टाफ और स्वयंसेवकों ने बड़ी जिम्मेदारी के साथ लोगों को जोड़ने का प्रयास किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *