मुख्य बातें

कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई: महिला की हालत गंभीर, लोगों ने कार सवारों को निकाला बाहर – Jalaun News

कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई:  महिला की हालत गंभीर, लोगों ने कार सवारों को निकाला बाहर – Jalaun News


अनुज कौशिक | जालौन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन में सोमवार दोपहर NH 27 पर एक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इस हादसे में कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि तीन अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कार झांसी से कानपुर की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना कालपी के खानकाह के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। टायर फटने के बाद तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में मयंक सहित कुल चार लोग सवार थे। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। लक्ष्मी देवी नामक महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अन्य तीन यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची। NHAI की एम्बुलेंस ने घायल महिला लक्ष्मी देवी को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर सुनकर परिजन अस्पताल पहुंचे।

वहीं दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। NHAI टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *