मुख्य बातें

फतेहाबाद में ट्रैक्टर-ट्राली से कार की टक्कर: युवक की हुई मौत, टोहाना से सामान लेकर लौट रहा था, ड्राइवर फरार – Jakhalmandi News

फतेहाबाद में ट्रैक्टर-ट्राली से कार की टक्कर:  युवक की हुई मौत, टोहाना से सामान लेकर लौट रहा था, ड्राइवर फरार – Jakhalmandi News

फतेहाबाद जिले के कुलां में रतिया रोड पर पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद एक ऑल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रतिया के गांव सहनाल निवासी 26 वर्षीय अमन पुत्र कृष्ण कंबोज के

.

अमन गांव में एक पोल्ट्री फार्म चलाता था। सोमवार को वह अपने व्यवसाय से संबंधित कुछ सामान खरीदने टोहाना गया था। सामान लेकर वह वापस अपने गांव लौट रहा था। कुलां-रतिया मार्ग पर गांव जापतेवाला के पास उसकी कार सामने से आ रही पराली की गांठों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार मलबे में तब्दील हो गई।

लोगों ने युवक को कार से निकाला

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए टोहाना भेज दिया गया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया

चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सुखजीत सिंह की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अपने कब्जे में ले लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *