मुख्य बातें

बैतूल में सीजन की सबसे सर्द रात: पारा लुढ़ककर 8.2 डिग्री पर पहुंचा; 10 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड – Betul News

बैतूल में सीजन की सबसे सर्द रात:  पारा लुढ़ककर 8.2 डिग्री पर पहुंचा; 10 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड – Betul News


बैतूल में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 7-8 दिसंबर की रात जिले का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले 16 नवंबर को भी पारा इसी स्तर पर पहुंचा था। उत्त

.

जिले में 23 नवंबर से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था। 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक रात का पारा 15 से 17 डिग्री के बीच बना हुआ था। 28 नवंबर के बाद ठंडी हवाओं का असर बढ़ने से पारा पहले 12.5 डिग्री और फिर 9.7 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, 6 दिसंबर की रात तापमान 8.5 डिग्री तक पहुंच गया था।

पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा ठंड

यह स्थिति 16 दिन पहले 17 नवंबर को भी देखी गई थी, जब न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्षों की तुलना में भी इस बार तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2022 में नवंबर के अंत में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और 2017 में 8 डिग्री तक पहुंचा था।

10 दिसंबर के बाद 7 डिग्री तक जाएगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। 10 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। सुबह-शाम तेज ठंड और कोहरे का प्रभाव रहेगा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *