मुख्य बातें

कुमकुम भाग्य फेम जीशान खान का भयंकर एक्सीडेंट: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे एक्टर, कार क्षतिग्रस्त; पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई

कुमकुम भाग्य फेम जीशान खान का भयंकर एक्सीडेंट:  सड़क हादसे में बाल-बाल बचे एक्टर, कार क्षतिग्रस्त; पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस ओटीटी और टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आ चुके एक्टर जीशान खान का एक्सीडेंट हो गया। गनीमत यह रही कि वह सुरक्षित हैं, लेकिन यह सड़क हादसा इतना भयंकर था कि उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

‘बॉलीवुड बबल’ के मुताबिक, यह सड़क हादसा मुंबई के वर्सोवा में 8 दिसंबर को रात करीब 8:30 बजे हुआ। जीशान की काली कार कथित तौर पर एक ग्रे रंग की गाड़ी से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी कार के एयरबैग खुल गए। एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन हैं जीशान खान?

बता दें, जीशान ने अपना अभिनय करियर 2015 में स्टार प्लस के शो कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान से शुरू किया। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के शो परवरिश सीजन 2 में काम किया। जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य में जीशान ने आर्यन खन्ना का किरदार निभाया था।

वह शो में 2019 से 2021 तक नजर आए, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके अलावा, वह नागिन में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, उन्होंने बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में भी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी।

जीशान म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुके हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम अपने से 10 साल बड़ी ऑन-स्क्रीन मां रेहाना पंडित के साथ जुड़ा था। हालांकि, 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद 2024 में खबरें आई थीं कि दोनों ने फिर से पैचअप कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *