मुख्य बातें

जालंधर बैट फैक्ट्री में काम करते युवक की मौत: ​​​​​​​परिवार को एक्सीडेंट होने का आया फोन, अस्पताल में मिली डेडबॉडी, युवक की पेंट गायब मिली – Jalandhar News

जालंधर बैट फैक्ट्री में काम करते युवक की मौत:  ​​​​​​​परिवार को एक्सीडेंट होने का आया फोन, अस्पताल में मिली डेडबॉडी, युवक की पेंट गायब मिली – Jalandhar News


डेडबॉडी लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य।

जालंधर के लैदर कॉम्प्लेक्स में चलती बैट फैक्ट्री के वर्कर की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत गई है। परिवार का दवा है कि घटना सोमवार शाम 6 बजे की है। उनको रात 9 बजे फोन आया कि एक्सिडेंट हुआ है। आप सिविल अस्पताल पहुंच जाओ। परिवार का दावा है कि जब वह रात

.

जालंधर सिविल अस्पताल में युवक की मौत को लेकर सवाल उठाते राजेश भगत।

राजेश भगत ने मौत पर उठाए सवाल परिवार के साथ पहुंचे लेदर कॉम्प्लेक्स के राजेश भगत ने बताया कि युवक तरुण की मां को फोन आया था कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हुआ है। उनको कहा गया कि सिविल अस्पताल पहुंचो। जब वे सिविल अस्पताल पहुंचे तो यहां पता चला कि तरुण की मौत हो चुकी है। परिवार का दावा-फैक्ट्री के बाहर से लेकर आया ऑटो वाला ​​​​​​​परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उनको एक ऑटो वाले और साथ काम करते लड़के का फोन आया था कि तरुण को ऑटो से सिविल अस्पताल ला रहे हैं। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो ऑटो वाला और मोबाइल से फोन करने वाला जा चुका था। हमने नंबर पर बात करने की कोशिश की तो फोन उठाया नहीं गया। मौत कैसे हुई,

अस्पताल पहुंचे तो सफेद कपड़े में लिपटी थी डेडबॉडी ​​​​​​​राजेश भगत ने बताया कि परिवार के लोग जब सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचे तो यहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। डेडबॉडी सफेद कपड़े में लिपटी थी। चोट के निशान नहीं है जिससे शक पैदा होता है कि मौत किसी अन्य कारण से हुई है। परिवार ने बताया कि मौत की सूचना बस्ती बावा खेल पुलिस थाने को दे दी गई है। राजेश भगत ने बताया कि डेडबॉडी पर पेंट नहीं मिली। पुलिस से फैक्ट्री के कैमरे खंगालने के लिए कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *