मुख्य बातें

पटियाला में दिलजीत की फिल्म शूटिंग का विरोध: बाजार में पुलिस के बेरिकेडिंग करने से भड़के दुकानदार, दुकानों के आगे लगे थे उर्दू के बोर्ड – Jalandhar News

पटियाला में दिलजीत की फिल्म शूटिंग का विरोध:  बाजार में पुलिस के बेरिकेडिंग करने से भड़के दुकानदार, दुकानों के आगे लगे थे उर्दू के बोर्ड – Jalandhar News


पटियाला के बांसा वाला बाजार में चलती दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग।

पटियाला के बांसा वाले बाजार में चल रही दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग का लोगों ने विरोध किया। विरोध करने वालों में बाजार के दुकानदार थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुबह 9 बजे से पहले बेरिकेडिंग कर दी। जैसे ही दुकानदार साढ़े 9 बजे के करीब दुकानें खो

.

दुकानदारों ने कहा कि उनकी दुकानों के आगे से उनके बोर्ड भी फाड़े गए हैं। एक दुकानदार ने कहा कि सुबह कुछ लोग उनकी दुकान की छत पर चढ़े थे। इसका पता चला तो वह मौके पर आए और पूछा कि छत पर क्यों चढ़े हो। इस पर युवक बोले कि फिल्म की शूटिंग चल रही है।

पटियाला के बांसा वाला बाजार में दुकानों के आगे लगाए गए उर्दू लिखे बोर्ड।

कई दुकानों के आगे उर्दू लिखे बोर्ड लगा दिए गए दुकानदारों ने कहा कि उनकी परमिशन लिए बिना उनकी दुकानों के बोर्ड के ऊपर उर्दू लिखे बोर्ड लगा दिए गए। इसका कारण पूछा तो थाना कोतवाली की पुलिस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए ये लगाए गए हैं। इसके बाद उतार दिए जाएंगे। इस पर दुकानदारों ने एतराज जताया। इसके बाद दिलजीत दोसांझ शूटिंग पूरी कर निकल गए।

शूटिंग का विरोध करते दुकानदार।

शूटिंग का विरोध करते दुकानदार।

बेरिकेडिंग के कारण ग्राहक होते रहे परेशान दुकानदारों ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस के अंडर ये एरिया आता है। पुलिस ने फिल्म की शूटिंग के लिए बाजार को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया। सुबह साढ़े 9 बजे तक शूटिंग चलती रही। जब दुकानें खोलने का वक्त था तो उनको दुकानें खोलने से रोक दिया गया। ग्राहकों को भी बाजार में नहीं आने दिया जा रहा था जिसके चलते उन्होंने विरोध जताया। हमसे किसी ने यहां पर शूटिंग की परमिशन नहीं ली थी। ये हमारी प्राइवेट प्रापर्टी है। हमें शूटिंग की सूचना तक नहीं दी गई।

पटियाला के किला मुबारक में चल रही है शूटिंग दिलजीत की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पटियाला की विरासती इमारतों में चल रही है। किला मुबारक में भी फिल्म के कई सीन फिल्माए गए हैं। फिल्म कौन सी है और क्या नाम है, इसका पता नहीं चल पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *