मुख्य बातें

सीहोर में जमी ओस, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री: उत्तर भारत में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन; देखिए सुबह 5 बजे की तस्वीरें… – Sehore News

सीहोर में जमी ओस, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री:  उत्तर भारत में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन; देखिए सुबह 5 बजे की तस्वीरें… – Sehore News


सीहोर में मावठा गिरने के भी आसार हैं। इसके बाद और ठंड गिरेगी।

सीहोर जिले में मंगलवार को कड़ाके की ठंड रही। जिले का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड का असर इतना तेज था कि सुबह 5 बजे कई खेतों में ओस की बूंदें जमी हुई देखी गईं। तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगो

.

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का असर मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से वहां से सर्द हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आ रही हैं। इन बर्फीली हवाओं के कारण ही जिले के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मावठा गिरने की संभावना, और बढ़ेगी ठंड डॉ. तोमर ने बताया कि आने वाले दिनों में मावठे (शीतकालीन वर्षा) की भी संभावना है। बारिश होने के बाद न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

दिसंबर में ऐसा रहा तापमान का हाल सीहोर जिले में करीब एक महीने पहले ठंड ने दस्तक दी थी और तब से तापमान में कमी आ रही है। पिछले 9 दिनों में तापमान का रिकॉर्ड इस प्रकार रहा…

  • 1 दिसंबर: 8.5 डिग्री
  • 2 दिसंबर: 9 डिग्री
  • 3 दिसंबर: 8.5 डिग्री
  • 4 दिसंबर: 9.5 डिग्री
  • 5 दिसंबर: 7.5 डिग्री
  • 6 दिसंबर: 5.3 डिग्री
  • 7 दिसंबर: 5.3 डिग्री
  • 8 दिसंबर: 6 डिग्री
  • 9 दिसंबर: 6.5 डिग्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *