मुख्य बातें

झज्जर में महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आज: जिला स्तर पर महिला खिलाड़ी लगाएंगी पंच, महर्षि दयानंद स्टेडियम में होंगे बाउट – Jhajjar News

झज्जर में महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आज:  जिला स्तर पर महिला खिलाड़ी लगाएंगी पंच, महर्षि दयानंद स्टेडियम में होंगे बाउट – Jhajjar News

झज्जर स्टेडियम में मुक्के बाजी प्रतियोगिता का फाइल फोटो।

झज्जर में आज जिला स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं की इस मुक्केबाजी जिला में जिले भर से महिला बॉक्सर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। वहीं जिला स्तर पर यह 22 वीं बॉक्सिंग प्रतियोगिता है। झज्जर के महर्षि दयानंद स्टेडियम में प्र

.

झज्जर के बॉक्सिंग कोच हितेश देशवाल ने बताया कि पिछले कई सालों से लगातार प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है। जिसने जिले को कई ऐसे खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने जिले का नाम उच्च स्तर पर गौरवांवित किया है। उन्होंने कहा कि आज की प्रतियोगिताओं को लेकर जिले के खिलाड़ियों में उत्साह है और ऐसी प्रतियोगिताओं के होने से उनका मनोबल भी बढ़ता है।

प्रतियोगिताओं से बढ़ता है मनोबल : हितेश देशवाल

कोच हितेश देशवाल व सोगबीर अहलावत ने बताया कि ने बताया कि आज की प्रतियोगिता में बच्चे बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। अलग अलग वेट कैटेगरी के हिसाब से महिला खिलाड़ी अपनी बॉक्सिंग प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करेंगी। वहीं इस प्रतियोगिता में जीतने वाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।

कोच हितेश देशवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं की बदौलत झज्जर के कई खिलाड़ियों ने कामयाबी हासिल की है और नैशनल लेवल तक पहुंच चुके हैं और जिले व अपना नाम उच्च स्तर तक ले जा चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *