मुख्य बातें

CM मान बोले- सीएम-मंत्रियों के मंडी जैसे रेट बता रहे: वड़िंग सिद्धू फैमिली को बोले- जिन्हें कोई नहीं पूछता, कांग्रेस ने प्रधान-मंत्री बनाया, नतीजा जीरो – Amritsar News

CM मान बोले- सीएम-मंत्रियों के मंडी जैसे रेट बता रहे:  वड़िंग सिद्धू फैमिली को बोले- जिन्हें कोई नहीं पूछता, कांग्रेस ने प्रधान-मंत्री बनाया, नतीजा जीरो – Amritsar News


सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ और राजा वड़िंग मुक्तसर में पत्रकारों से बात करते हुए। इनसेट में नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर की फाइल फोटो।

पंजाब कांग्रेस में CM बनने के लिए ₹500 करोड़ की अटैची के घमासान के बीच CM भगवंत मान भी कूद पड़े हैं। सीएम मान ने विदेश दौरे से लौटने के बाद चंडीगढ़ में कहा- जिसकी जैसी नीयत होती है, वह वैसे काम करता है। ये अब कौंसलर से लेकर MLA और CM के रेट बता रहे हैं।

.

वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने पहली बार खुलकर सिद्धू फैमिली को जवाब दिया है। मुक्तसर में वड़िंग ने कहा कि जिन्हें कोई नहीं पूछता था, कांग्रेस ने उन्हें प्रधान बनाया। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। प्रधान बनकर भी नतीजे जीरो रहे। इसके बाद भी अनुशासनहीनता करेंगे तो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस ने कार्रवाई कर दी है।

वड़िंग ने आगे कहा- जो भी किसी पार्टी से मिलकर एजेंडे के तहत शरारत करेगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। राजा वड़िंग ने कहा कि इस तरह के आरोपों से मुझे कोई ठेस नहीं पहुंची। मैं तो नजारे ले रहा हूं। मैं सिर्फ ये कह रहा हूं कि जिन्होंने कांग्रेस पार्टी से सत्ता का राजभाग लिया। जिन्होंने मंत्रीपद लिए। 4 साल मंत्री रहे, पदों पर रहे, प्रधान बनाया। ऐसी बातें करते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।

नवजोत कौर ने किया शक्ति प्रदर्शन पंजाब में कांग्रेस नेताओं पर इल्जाम लगाने वाली डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार को अमृतसर में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने समर्थक कौंसलरों और नेताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान सभी बहुत खुशनुमा मूड़ में नजर आए। हालांकि इसके बाद नवजोत कौर सिद्धू ने मीडिया से कोई बात नहीं की।

इसी बीच नवजोत सिद्धू के भी मुंबई से अमृतसर आने की खबर थी लेकिन वह कब आए और कब गए, इसके बारे में किसी से कोई जानकारी नहीं मिल रही। सिद्धू ने इस पूरे विवाद को लेकर अभी तक चुप्पी साध रखी है।

विवाद तब शुरू हुआ था जब नवजोत कौर ने कहा था कि सीएम बनने के लिए 500 करोड़ रुपए की अटैची चाहिए। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, सांसद सुखजिंदर रंधावा, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर टिकट के बदले रुपए लेने के आरोप लगा दिए।

जब कांग्रेस प्रधान ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया तो नवजोत कौर ने कहा कि वह वड़िंग को प्रधान ही नहीं मानती। वहीं नवजोत ने बुधवार को भी बैक टू बैक 4 ट्वीट किए। इसमें नवजोत ने राजा वड़िंग से पूछा कि आप 2 बार चुनाव क्यों हारे। गुजरात में टिकटें बेचने पर आपको बाहर निकाला गया। उस पैसे से महंगी गाड़ियां खरीदीं।

अमृतसर में समर्थकों के साथ मीटिंग करतीं डॉ. नवजोत कौर सिद्धू।

अमृतसर में समर्थकों के साथ मीटिंग करतीं डॉ. नवजोत कौर सिद्धू।

नवजोत कौर सिद्धू की राजा वड़िंग-मिट्‌ठू मदान पर अहम बातें

  • 2 बार अपने क्षेत्र से क्यों हारे: आप अपने क्षेत्र से 2 बार क्यों हारे? क्योंकि आपका ध्यान जनता की सेवा पर नहीं, बल्कि कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने और विपक्ष के साथ मिलकर हमारे उम्मीदवारों को हराने पर रहा। कांग्रेस हमेशा एकजुट रहेगी और आप जैसे लोगों के खिलाफ मजबूती से लड़ती रहेगी।
  • मुझ पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया: आपने मेरी बात सुनने की बजाय तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा और मुझ पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके चलते मुझे जवाब देना पड़ा। आपने यह साफ क्यों नहीं कहा कि मैंने स्पष्ट रूप से कहा था कि कांग्रेस ने कभी मुझसे पैसे नहीं मांगे? जब पूछा गया कि सिद्धू किसी और पार्टी से मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनते, तो मेरा जवाब था- हमारे पास 500 करोड़ खर्च करने के लिए नहीं हैं।
  • गुजरात से भगाए गए, टिकट बेच महंगी गाड़ियां खरीदीं: नवजोत कौर ने लिखा- आप पर तो यह भी आरोप हैं कि आपको गुजरात से टिकट बेचने के कारण बाहर किया गया। फिर आपने उन्हीं पैसों से महंगी गाड़ियां, जमीनें और सबवे खरीदे। अब तैयार हैं IT जांच और स्पष्टीकरण देने के लिए?। राजा वड़िंग हाल ही में एक करोड़ से ज्यादा की डिफेंडर गाड़ी खरीदने के बाद खूब सुर्खियों में रहे थे।
  • दशहरे केस में क्यों बचा रहे: नवजोत कौर ने लिखा- अब आप अपने कुत्तों को भौंकने के लिए छोड़ रहे हैं, जो खुद भ्रष्टाचार, सट्टेबाज़ी और चेक बाउंस के मामलों में फंसे हुए हैं, और सिविल तथा क्रिमिनल केस निपटाने के दलाल की तरह काम करते हैं??? आप दशहरा केस में उसे क्यों बचा रहे हैं, जिसमें वह जल्द ही गिरफ्तार होने वाला है। उसे सभी विधायकों के दफ्तरों से बाहर कर दिया गया था और टिकट भी मैंने ही दिया था।
  • टिकट पाकर तुम्हारे लिए भौंकने वालों का यूज मत करो: नवजोत सिद्धू ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अमृतसर कांग्रेस अध्यक्ष मिट्ठू मदान दिख रहे है। नवजोत कौर ने लिखा- राजा वड़िंग, उन लोगों का इस्तेमाल मत करो जो तुम्हारे कारण टिकट पाकर अब तुम्हारे लिए भौंक रहे हैं। तुम लगातार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ क्यों काम कर रहे हो? उम्मीदवारों को हरवा रहे हो और उन्हें मजबूर कर रहे हो कि वे दूसरी पार्टियों में चले जाएं?
  • 5 विधायक खिलाफ थे, फिर भी प्रधान बनाया: अमृतसर के सभी 5 विधायक उस व्यक्ति के खिलाफ थे, जिसे तुमने 34 वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज करके अध्यक्ष बना दिया। यही काम तुमने भ्रष्ट लोगों के साथ मिलकर अन्य जगहों पर भी किया है और अच्छे लोगों को कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर कर रहे हो।
  • हम कांग्रेस में रहेंगे, 70% कांग्रेसी मेरे साथ: नवजोत कौर ने दूसरी पोस्ट में लिखा- हम कांग्रेस के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। हम पंजाब में जीत हासिल करेंगे और इसे अपने विनम्र, प्यारे और त्यागी गांधी परिवार को समर्पित करेंगे। हमारे लगभग 70% प्रभावी, ईमानदार और वफादार नेता, जिन्हें आपने कांग्रेस पार्टी से अलग कर दिया है, मेरे संपर्क में हैं और वे कांग्रेस टिकट के हकदार, जीतने वाले उम्मीदवार हैं। कांग्रेस पंजाब जीतेगी, चाहे आपने हमारी 70% सीटों को कमजोर करने पर ध्यान ही क्यों न दिया हो, जहां आपने कमजोर और गैर-प्रभावी लोगों को डमी टिकट दे दिए हैं।
नवजोत कौर के साथ मिट्‌ठू मदान, एक समय में मदान को सिद्धू परिवार के सबसे करीबियों में गिने जाते थे।

नवजोत कौर के साथ मिट्‌ठू मदान, एक समय में मदान को सिद्धू परिवार के सबसे करीबियों में गिने जाते थे।

नवजोत कौर ने कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस भेजा इसी बीच सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने अमृतसर के कांग्रेस अध्यक्ष मिट्‌ठू मदान को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस भेज दिया है। कौर ने कहा कि मदान ने उनके खिलाफ गुमराह और गलत इरादे वाला कंटेंट सोशल मीडिया पर डाला है। इसको लेकर 7 दिन के भीतर माफी मांगें वर्ना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा 48 घंटे के भीतर कौर को बदनाम करने वाली सभी वीडियो क्लिप, रील, पोस्ट समेत हर तरह का डिजिटल कंटेंट हटाने को कहा गया है। इसके अलावा लिखकर देना होगा कि आगे से वह उन्हें बदनाम करने वाला इस तरह का काम नहीं करेंगे। हालांकि मिट्‌ठू मदान ने कहा कि उनके पास सबूत हैं और वह माफी नहीं मांगेंगे।

रंधावा को भी जवाब भेजा नवजोत कौर ने सांसद सुखजिंदर रंधावा के नोटिस का भी जवाब भेज दिया है। इसमें कौर ने लिखा कि उन्होंने जो भी आरोप लगाए, वह इन्वेस्टिगेटिव जनरल्स के आधार पर सच हैं। उन्होंने रंधावा को अपना नोटिस वापस लेने को कहा है। बता दें कि नवजोत कौर ने कहा था कि रंधावा के स्मगलरों से संबंध हैं। इसके अलावा राजस्थान में उन्होंने कांग्रेस की टिकटें बेचीं और कांग्रेस को हरा दिया।

भूपेश बघेल बोले- अनुशासनहीनता के चलते कार्रवाई

उधर, मामले में अब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू को नोटिस भेजा गया है। उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पार्टी अनुशासन से बड़ा कोई नहीं है। हालांकि इस मामले में पार्टी हाईकमान ने भूपेश बघेल से रिपोर्ट मांगी है।

********************

नवजोत कौर फिर बोलीं- चोरों का साथ नहीं दूंगी:ऐसे नोटिस बहुत निकलते हैं; रंधावा के स्मगलरों से संबंध, इतनी फार्म लैंड कहां से आई

नवजोत सिद्धू की पत्नी कांग्रेस से सस्पेंड:₹500 करोड़ में CM वाले बयान पर एक्शन; कौर बोलीं-वड़िंग भ्रष्ट और बेईमान; रंधावा बोले- सिद्धू ने कितने दिए

नवजोत कौर बोलीं- बेचारा अनिल जोशी, फ्रस्ट्रेटेड है:पैसे देकर कांग्रेस जॉइन की, अब SAD में जा रहा; पूर्व मंत्री बोले- ये बिना ब्रेक चल रहीं

नवजोत कौर बोलीं- CM फेस बनाने पर सिद्धू एक्टिव होंगे:मुख्यमंत्री वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची देता है; राज्यपाल से मिलीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *