मुख्य बातें

पलवल पुलिस ने झुंझुनू से पकड़े 2 साइबर ठग: टेलीग्राम के जरिए ग्रुप में जोड़ा, ऑनलाइन टास्क के नाम पर 6 लाख हड़पे – Palwal News

पलवल पुलिस ने झुंझुनू से पकड़े 2 साइबर ठग:  टेलीग्राम के जरिए ग्रुप में जोड़ा, ऑनलाइन टास्क के नाम पर 6 लाख हड़पे – Palwal News

अजय और मंदीप सिंह, जिन्हें झुंझुनू से गिरफ्तार किया गया है।

पलवल साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान झुंझुनू, राजस्थान निवासी अजय और मंदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने एक व्यक्ति से सवा छह लाख रुपए से अधिक

.

साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि रामनगर कॉलोनी निवासी मोहित बैंसला ने 17 सितंबर को 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। मोहित फरीदाबाद स्थित अपोलो कंपनी में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं।

टास्क के नाम पर की धोखाधड़ी

शिकायत के अनुसार, 15 सितंबर को मोहित को एक अनजान व्यक्ति ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया था। इस ग्रुप में होटल, रेस्टोरेंट आदि के लिंक को लाइक करने के टास्क दिए जाते थे और बदले में पैसे देने का झांसा दिया जाता था। शुरुआती टास्क पूरा करने पर मोहित को एक हजार रुपए के निवेश पर 1,400 रुपए उनके खाते में भेजे गए, जिससे उनका विश्वास बढ़ गया।

इसके बाद साइबर ठगों ने मोहित को लगातार बड़े-बड़े टास्क दिए और अलग-अलग स्कैनर पर रकम डलवानी शुरू कर दी। पीड़ित ने हजारों और लाखों रुपए के कई भुगतान ठगों द्वारा भेजे गए स्कैनर पर किए। जब मोहित ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने उनसे टैक्स के नाम पर 35 हजार और 34 हजार 802 रुपए और डलवा लिए।

पैसे न मिलने पर ठगों ने ग्रुप से बाहर कर दिया

मोहित के अनुसार, साइबर ठगों ने उनसे कुल 6 लाख 10 हजार 882 रुपए की ठगी की। पैसे न मिलने पर ठगों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया और ग्रुप को भी डिलीट कर दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक विवरणों के आधार पर जांच की। 10 दिसंबर को पुलिस ने झुंझुनू (राजस्थान) निवासी अजय और मंदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *