साइबर अपराधियों को शपथ दिलवाती पुलिस।
नूंह साइबर ठगी करने वाले अपराधियों को जेल से जमानत मिलते ही दोबारा अपराध की राह न अपनाएं, इसके लिए नूंह पुलिस लगातार साइबर अपराधियों को शपथ दिलवा रही है। जमानत पर बाहर आए साइबर अपराधियों को पुलिस थाने में बुलाकर लगातार काउंसलिंग कर रही है। बुधवार को
.
काउंसलिंग सत्र के बाद दिलवाई जाती है शपथ
ASP आयुष यादव के मुताबिक काउंसलिंग सत्र में युवाओं को समझाया गया कि साइबर क्राइम न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि इससे समाज को भी भारी नुकसान पहुंचता है। उन्हें मेहनत और नेक कमाई की राह अपनाने की सलाह दी गई। हर काउंसलिंग सत्र के अंत में सभी आरोपियों से शपथ दिलाई जाती है कि वे दोबारा साइबर अपराध नहीं करेंगे। इस पहल का असर दिखने भी लगा है। कई युवा अपराध छोड़ने को तैयार हो रहे हैं और जिले में साइबर अपराध के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है।
