मुख्य बातें

अरवल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह आभार कार्यक्रम: भाजपा विधायक ने विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई, संगठन को सशक्त बनाने की अपील – Arwal News

अरवल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह आभार कार्यक्रम:  भाजपा विधायक ने विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई, संगठन को सशक्त बनाने की अपील – Arwal News

अरवल में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह आभार कार्यक्रम।

अरवल जिले के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में शुक्रवार को भाजपा ने “कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह आभार कार्यक्रम” का आयोजन किया।

.

समारोह का मुख्य उद्देश्य अरवल विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं के श्रम, समर्पण और योगदान को सम्मानित करना था।

समारोह में अरवल विधायक मनोज कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं।

विधायक ने जोर देते हुए कहा, “कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और एकजुटता से ही संगठन मजबूत बनता है।”

संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने की अपील

विधायक मनोज कुमार ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती ऐसी होनी चाहिए कि विपक्ष को झंडा ढोने वाला भी व्यक्ति न मिले।

विधायक ने यह भी कहा कि वे अरवल विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहेंगे।

उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व आयोजित बैठकों में विधानसभा चुनाव में बढ़त दिलाने का संकल्प लिया गया था, जिसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में सभी मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, संयोजकों, पंचायत अध्यक्षों तथा सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी प्रो. रामकिशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, जयशंकर प्रसाद, ज्योति रंजन, अजय पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भास्कर कुमार, ओम जयसवाल, विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स सहित पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठनात्मक एकता का संदेश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *