मुख्य बातें

700 रुपये के विवाद में चल लाठियां: छतरपुर में होटल मालिक और बेटों ने दुकानदार को पीटा, अस्पताल में भर्ती – Chhatarpur (MP) News

700 रुपये के विवाद में चल लाठियां:  छतरपुर में होटल मालिक और बेटों ने दुकानदार को पीटा, अस्पताल में भर्ती – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में उधारी के 700 रुपए मांगने पर एक किराना दुकानदार को होटल में लाठी-डंडों से पीटा गया। यह घटना गुरुवार दोपहर शहर के बस स्टैंड क्षेत्र स्थित भगवान पैलेस होटल में हुई। घायल दुकानदार भागचंद्र गुप्ता (56) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जह

.

नारायणपुरा रोड निवासी भागचंद्र गुप्ता महेश टॉकीज के सामने किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान पैलेस होटल ने उनकी दुकान से कुछ दिन पहले करीब सात सौ रुपए का सामान उधार लिया था। गुरुवार को भागचंद्र जब होटल पहुंचे और मैनेजर से बकाया राशि लौटाने की मांग की, तो विवाद शुरू हो गया।

दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा भागचंद्र के अनुसार, मैनेजर मिश्रा ने पैसे देने से इनकार कर दिया और बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर मैनेजर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद होटल मालिक के दो बेटे, छोटू और दर्पण, सहित कुल चार लोगों ने मिलकर भागचंद्र को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।

मारपीट में भागचंद्र के हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने यह भी बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि पुलिस अस्पताल चौकी से रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आवश्यक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *