मुख्य बातें

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ शातिर चोर को लगी गोली: अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा साथी हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस टीम, दर्ज हैं 10 मुकदमे – Azamgarh News

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ शातिर चोर को लगी गोली:  अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा साथी हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस टीम, दर्ज हैं 10 मुकदमे – Azamgarh News


आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ एक गिरफ्तार।

आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान राजेश कुमार थाना सिधारी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस इ

.

आजमगढ़ के मेहनगर में पुलिस मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते CO लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय।

गिरोह बनाकर घटना को देते थे अंजाम इस बारे में लालगंज सर्कल के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पांडे ने बताया की मेहनगर थाने की पुलिस को उसे समय सफलता मिली जब थाने के प्रभारी संजय सिंह को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध जाते दिखाई दिए। इसी दौरान जब दोनों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे और पुलिस पर फायर कर दिए। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।

जिसे इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। घायल बदमाश की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। CO लालगंज ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश ने स्वीकार किया कि अपने साथियों संदीप को मार और आदित्य कुमार के साथ गिरोह बनाकर तीनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

यह तीनों आरोपी दुकानों घरों में रात में ताला काट कर घटनाओं को अंजाम देते थे और नदी के किनारे बोरी में भरकर छिपा दे देते थे। इसके साथ ही गाड़ियों में भरकर बिक्री कर दिया करते थे। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आजमगढ़ निजामाबाद रानी की सराय, मुबारकपुर और महानगर थाना क्षेत्र में 10 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।। पुलिस के इस ऑपरेशन में मैं नगर थाने के प्रभारी संजय सिंह सब इंस्पेक्टर आदिल खान प्रमुख रूप से शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *