मुख्य बातें

नहर में उतराता मिला महिला का शव: कासगंज में जेसीबी की मदद से बाहर निकाला, पुलिस जांच में जुटी – Kasganj News

नहर में उतराता मिला महिला का शव:  कासगंज में जेसीबी की मदद से बाहर निकाला, पुलिस जांच में जुटी – Kasganj News


अमित यादव(सौरभ) | कासगंज6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कासगंज जिले की कोतवाली कासगंज क्षेत्र के ततारपुर हजारा नहर में एक का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फहल गई। वहीं नहर में महिला के शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची। जहां नहर में की गहराई जादा होने के चलते पुलिस ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव नहर से निकालकर पीएम को भेजा है।

आपको बता दें घटना कोतवाली कासगंज क्षेत्र के ततारपुर हजारा नहर की है। जहां नहर किनारे बने पिकनिक पॉइंट के समीप एक महिला का शव नहर में उतराता मिला। वहीं जैसे ही महिला के शव को लोगों ने नहर में उतराता हुआ देखा।

तो इसकी सूचना पिकनिक पॉइंट की चौकी पुलिस को दी। जहां मौक़े पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को रस्सियों के सहारे से निकालने की काफी कोशिश की। लेकिन नहर की गहराई जादा होने ओर नहर में पानी अधिक होने के चलते पुलिस को सफलता नही मिली। वहीं पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को जेसीबी मशीन की मदद से नहर से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

मृतक महिला के शव की शिनाख्त 60 वर्षीय सरला देवी पत्नी ओमवीर गांव बढ़ारी कला के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस महिला की मौत कैसे हुई इसकी जांच कर रही है। महिला ने नहर में कूद कर आत्महत्या की है। या महिला को नहर में हत्या करने के बाद फेंका गया है। और पुलिस महिला के परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *