मुख्य बातें

कांगड़ा में 105 पेटी शराब और 7 लीटर लाहण बरामद: नशे के खिलाफ अभियान; चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को पकड़ा – Dharamshala News

कांगड़ा में 105 पेटी शराब और 7 लीटर लाहण बरामद:  नशे के खिलाफ अभियान; चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को पकड़ा – Dharamshala News


कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। अलग-अलग स्थानों पर चले चेकिंग अभियान में पुलिस ने 105 पेटी से ज्यादा अवैध शराब पकड़ी है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज

.

यह कार्रवाई नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। नाकेबंदी के दौरान वाहन की तलाशी में एक जीप में 1260 बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। बाकी दो लोगों को लाहण के साथ काबू किया गया है। नूरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि नशे के खिलाफ यह सतत अभियान जारी रहेगा।

जीप में पकड़ी गई शराब

जीप में ले जा रहे थे 1260 बोतल देसी शराब

बताया गया कि पुलिस थाना नूरपुर के तहत नाकाबंदी करके जांच कर रही थी। इसी दौरान एक जीप को रोका। इसमें भारी मात्रा में अवैध तरीके से देसी शराब ले जाई जा रही थी। तलाशी में इसमें 1260 बोतल (105 पेटी) देसी शराब मिली। पुलिस ने जीप में सवार सलीमुद्दीन पुत्र न्याज अली (निवासी पंजाहड़ा) और विकास पुत्र मोहन लाल (निवासी फतेहपुर) को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 9.45 लाख एमएल है।

अलग स्थानों से लाहण के साथ दो गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में अवैध लाहण भी पकड़ा गया। थाना रैहन के तहत राकेश कुमार (निवासी दाहव, फतेहपुर) से 5 लीटर और अमरीक सिंह (निवासी गोलवां खास, फतेहपुर) से 2 लीटर लाहण जब्त किया गया। इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *