जुलाना में रविवार सुबह हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस।
जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में सीजन के पहले घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे-152D पर एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार की सुबह दृश्यता 10 मीटर से भी कम होने के चलते दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में हरियाणा रोडवेज की बस में सवार चार यात्री घायल
.
यह हादसा जुलाना से गुजरने वाले नेशनल हाईवे की तीनों लेन पर हुआ, जिससे लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में हरियाणा रोडवेज की एक बस, चार ट्रक और कई अन्य छोटे वाहन शामिल थे। सभी वाहन अंबाला से नारनौल की ओर जा रहे थे।
जेसीबी से हटाए गए वाहन, ट्रैफिक सुचारु कराया
सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
पुलिस जांच अधिकारी सुल्तान सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि NH-152D पर कोहरे के कारण दर्जनों वाहन आपस में टकराए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस, चार ट्रक और अन्य छोटे वाहनों की टक्कर हुई है, जिसमें 3-4 बस यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
