जमुई सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर रविवार सुबह मेडिकल सामग्री से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह ट्रक पटना से दवाएं लेकर अस्पताल पहुंचा था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक ने बताया कि जैसे ही
.
दुर्घटनास्थल के ठीक बगल में सुधा केंद्र और जीविका के स्टॉल लगे हुए थे। यदि उस समय वहां लोग मौजूद होते तो गंभीर चोटें आ सकती थीं।
नाले में फंसा ट्रक।
JCB की मदद से निकाला गया बाहर
घटना की सूचना मिलने पर जेसीबी की मदद से फंसे हुए ट्रक को निकाला गया। अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडेय ने पुष्टि की कि पटना से दवा और अन्य सामग्री लेकर आया ट्रक नाली की जाली में फंस गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।
