मुख्य बातें

स्टार एकादश ने जीता यासीनुजफ्फर गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट: फाइनल में मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल को हराया, एमएसआई इंटर कॉलेज हुआ मैच – Gorakhpur News


अभिजीत सिंह | गोरखपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के एम एस आई इंटर कॉलेज क्रीड़ांगन पर चल रही यासीनुजफ्फर स्मारक गोल्ड कप सिक्स ए साइड बालक हॉकी प्रतियोगिता में प्रातः खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मैच खेला गया, जिसमें स्टार एकादश ने खिताब अपने नाम किया।

पहला सेमीफाइनल मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल और एम एस आई क्लब के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 3-3 गोल की बराबरी पर रहा। टाई ब्रेकर में भी स्कोर नहीं बदला। इसके बाद सडन डेथ में मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल ने एम एस आई क्लब को 8-7 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

स्टार एकादश ने एफसीआई ग्रीन को हराया दूसरा सेमीफाइनल स्टार एकादश और एफ सी आई ग्रीन के बीच खेला गया। स्टार एकादश की ओर से राजन ने 18वें और 21वें मिनट में लगातार दो गोल किए। 22वें मिनट में एफ सी आई ग्रीन के अनूप ने गोल कर स्कोर 2-1 किया।

27वें मिनट में फैज सरवर ने तीसरा गोल दागकर स्टार एकादश को 3-1 से जीत दिलाई। सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि कमर महमूद एडवोकेट रहे। इस दौरान पूर्व खिलाड़ियों हमजा खान, सुरेश शर्मा और इमरान को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

फाइनल में स्टार एकादश का दबदबा फाइनल मुकाबले में स्टार एकादश और मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल आमने-सामने रहे। पहले अर्ध तक स्टार एकादश ने 4-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद मौलाना आजाद की टीम ने आक्रमण तेज किया, लेकिन वह मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। स्टार एकादश ने 8-3 से मैच जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

स्टार एकादश की ओर से राजन ने 3, फैज सरवर ने 2, अमीर ने 2 और बादशाह ने 1 गोल किया। मौलाना आजाद की ओर से रंजीत चौधरी, निखिलेश पाल और राजन ने एक-एक गोल दागा। स्टार एकादश की टीम पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों से बनी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *