मुख्य बातें

चौथम पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया: लड़की को भगाने का आरोप, न्यायिक हिरासत में भेजा गया – Khagaria News

चौथम पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया:  लड़की को भगाने का आरोप, न्यायिक हिरासत में भेजा गया – Khagaria News


खगड़िया जिले की चौथम पुलिस ने पूर्वी बौरने पंचायत के सोनबरसा घाट से कांड संख्या 180/25 से संबंधित दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों महिलाएं अपने घर पर मौजूद हैं।

.

इस सूचना के आधार पर चौथम पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोनबरसा घाट निवासी फूलेन सहनी की पत्नी अहिला देवी और रघु सहनी की पत्नी साहिला देवी के रूप में हुई है।

आरोपी साहिला देवी।

चौथम थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इन दोनों महिलाओं पर एक लड़की को भगाने का आरोप है। आवश्यक पूछताछ के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुरूप की जाएगी। दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *