मुख्य बातें

कुएं का पानी रोका, SDM कार्यालय पहुंचा परिवार: परिजन बोले- बदमाशों ने झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी; सुरक्षा देने की मांग – Narsinghpur News



नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में मंगलवार को एक पीड़ित परिवार अपने बच्चों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचा। परिवार ने जमीन पर कब्जे, कुएं का पानी रोकने, जान से मारने की धमकियों और झूठे मामलों में फंसाने की आशंका जताते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की।

.

खेती की जमीन को लेकर चल रहा विवाद

आवेदक कालूराम चौधरी और उनके बेटे आसाराम चौधरी ने बताया कि उनकी कृषि भूमि ग्राम धौरपुर में है। वे वर्षों से इस भूमि पर खेती कर रहे हैं। उनका आरोप है कि गांव के ही हीरालाल चौधरी और खड़क सिंह चौधरी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।

हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि खड़क सिंह चौधरी 7 फरवरी 2025 को हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया है। वह आए दिन हथियार दिखाकर जमीन पर जाने से रोकता है और जान से मारने की धमकियां देता है।

झूठे मामलों में फंसाने की धमकी

परिवार ने आरोप लगाया कि हीरालाल चौधरी अपने घर की महिलाओं के माध्यम से झूठे छेड़छाड़ या महिला उत्पीड़न के मामलों में फंसाने की धमकी देकर जमीन हड़पने का दबाव बना रहा है।

कुएं का पानी रोका, फसलें सूखने की कगार पर

पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने कृषि भूमि से लगे कुएं का पानी भी जबरन रोक दिया है। इससे खेतों की फसलें सूख रही हैं और परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। परिवार ने बताया कि उन्होंने 8 फरवरी 2025 को झौतेश्वर चौकी और थाना गोटेगांव में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

न्याय न मिलने से परेशान परिवार एसडीएम कार्यालय पहुंचा और एसपी, कलेक्टर व एसडीएम को आवेदन सौंपा। परिवार ने निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *