मुख्य बातें

कोडरमा के ग्रीजली विद्यालय में बॉयलर फटा: कपड़े आयरन करने के दौरान हादसा, 5 कर्मचारी घायल, 2 की हालत गंभीर – koderma News

कोडरमा के ग्रीजली विद्यालय में बॉयलर फटा:  कपड़े आयरन करने के दौरान हादसा, 5 कर्मचारी घायल, 2 की हालत गंभीर – koderma News


कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र स्थित ग्रीजली विद्यालय में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय की लॉन्ड्री यूनिट में कपड़े इस्त्री करने के दौरान स्टीम बॉयलर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि वहां काम कर रहे कर्मचारी इधर-उधर जा गिरे।

.

इस हादसे में पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पूरे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के कर्मचारी और छात्र सहम गए।

ग्रीजली विद्यालय में आयरन के दौरान स्टीम बॉयलर अचानक फट गया।

गर्म पानी की चपेट में आए कर्मचारी

घायल कर्मचारियों में शामिल गुड्डू कुमार रजक ने बताया कि ग्रीजली विद्यालय की लॉन्ड्री यूनिट में आवासीय छात्रों और शिक्षकों की वर्दी की धुलाई और इस्त्री का काम होता है। बुधवार को भी सभी कर्मचारी रोज की तरह काम में लगे थे। इसी दौरान इस्त्री के लिए इस्तेमाल किया जा रहा स्टीम बॉयलर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया।

बॉयलर से निकले गर्म पानी और भाप की चपेट में वहां मौजूद लगभग आधा दर्जन कर्मचारी आ गए। कुछ कर्मचारी धमाके के झटके से कमरे के दूसरे छोर तक जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। लॉन्ड्री यूनिट में रखा सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को विद्यालय के निजी वाहन से झुमरीतिलैया स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

बॉयलर से निकले गर्म पानी और भाप की चपेट में वहां मौजूद लगभग आधा दर्जन कर्मचारी आ गए।

बॉयलर से निकले गर्म पानी और भाप की चपेट में वहां मौजूद लगभग आधा दर्जन कर्मचारी आ गए।

लापरवाही का आरोप, पहले से खराब था बॉयलर

घायल गुड्डू रजक ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्टीम बॉयलर काफी समय से खराब था और इसकी शिकायत कई बार प्रबंधन से की गई थी। इसके बावजूद बॉयलर को बदलने के बजाय केवल मरम्मत कराकर काम चलाया जा रहा था। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

वहीं विद्यालय के संचालक अविनाश सेठ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल पांच कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर है, जबकि तीन की हालत सामान्य बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इस हादसे में लॉन्ड्री इंचार्ज राजेश सिंह, गुड्डू रजक, प्रमोद रजक, गौतम रजक और राजेश प्रसाद घायल हुए हैं। सभी घायल बिहार के गया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *