मुख्य बातें

बलौदाबाजार में 193 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा: विजेता राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में होंगे शामिल, विनर्स को डिप्टी कलेक्टर ने किया सम्मानित – baloda bazar News

बलौदाबाजार में 193 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा:  विजेता राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में होंगे शामिल, विनर्स को डिप्टी कलेक्टर ने किया सम्मानित – baloda bazar News


बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के योग भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जिले भर से 193 युवाओं ने विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां से चयनित युवा अब राज्य स्त

.

युवा उत्सव का शुभारंभ भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केसरवानी ने किया। खेल अधिकारी प्रीति बंछोर ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों से पंजीकृत युवाओं ने इस महोत्सव में हिस्सा लिया। इसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति से संबंधित नृत्य, संगीत के साथ-साथ विज्ञान विकास को भी प्रदर्शित किया गया।

युवाओं ने लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा और रॉकबैंड जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे

सामूहिक लोकनृत्य में तामेश्वरी एवं साथी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुआ नृत्य में कही देबे संदेश समिति पलारी ने पहला स्थान हासिल किया। लोकगीत में हितेश वैष्णव समूह प्रथम और सरगम म्यूज़िक द्वितीय स्थान पर रहा। वाद-विवाद में दीपक कुमार तिवारी ने प्रथम और श्रद्धा त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कहानी लेखन में श्रेया मिश्रा प्रथम और पुष्पांजली देवांगन द्वितीय रहीं। चित्रकला में सौम्या देवांगन ने पहला और योगेश निर्मलकर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में चंदन निर्मलकर प्रथम और गोदावरी साहू द्वितीय स्थान पर रहे।

स्कूल प्रतियोगिताओं में गुरुकुल, चरौदा और अन्य स्कूलों ने मारी बाजी

नवाचार में गुरुकुल स्कूल बलौदाबाजार के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं एकांकी नाटक में शासकीय हाई स्कूल चरौदा के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। पारंपरिक वेशभूषा में सोनल वर्मा प्रथम और नसरीन मिश्रा द्वितीय रहीं। रॉकबैंड प्रतियोगिता में अंबुजा विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने पहला और स्वर एस.ओ.सी. ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इनमें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर वंदना तिवारी, शिव कुमार बांधे, ईश्वर लाल साहू, हरबंश निषाद, शमनी सिंह ठाकुर, चंद्रप्रभा ध्रुव, अनुराधा श्रीवास्तव, आमिर हैदर, योगेश थोराट, सी.आर. साहू, अरुण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *