मुख्य बातें

IT इंजीनियर से साइबर ठगों ने 9.40 लाख रुपए ठगे: बोकारो में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दिया अधिक मुनाफे का लालच – Bokaro News

IT इंजीनियर से साइबर ठगों ने 9.40 लाख रुपए ठगे:  बोकारो में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दिया अधिक मुनाफे का लालच – Bokaro News

बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। सेक्टर-9 निवासी एक महिला आईटी इंजीनियर से साइबर अपराधियों ने 9 लाख 40 हजार रुपए ठग लिए। महिला को कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया था।

.

ठगी 6 नवंबर से 18 नवंबर के बीच हुई

पीड़िता ने हरला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह ठगी 6 नवंबर से 18 नवंबर के बीच हुई। साइबर ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से एक निवेश ग्रुप में जोड़ा था। इस ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग से संबंधित टिप्स और मुनाफे के स्क्रीनशॉर्ट भेजे जाते थे।

शुरुआत में महिला ने छोटी रकम का निवेश किया, जिस पर उन्हें मुनाफा दिखाया गया। इससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए और धीरे-धीरे कुल 9 लाख 40 हजार रुपए की ठगी कर ली।

ठगी का अहसास होने पर महिला ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप-टेलीग्राम ग्रुप और डिजिटल लेनदेन की गहन पड़ताल की जा रही है।

फर्जी ऐप के जरिए लोगों को लालच देकर ठगी

मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सेक्टर-9 थाना क्षेत्र की एक आईटी इंजीनियर महिला साइबर ठगी का शिकार हुई हैं। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 9.40 लाख रुपए ठगे गए हैं। डीएसपी ने यह भी बताया कि आजकल साइबर अपराधी ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश, क्रिप्टोकरेंसी और फर्जी ऐप के जरिए लोगों को लालच देकर ठगी कर रहे हैं।

डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि वे कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लालच से बचें। उन्होंने अनजान कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया पर मिलने वाले निवेश ऑफर पर भरोसा न करने की सलाह दी। किसी भी लिंक पर क्लिक करने या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से पहले सतर्क रहने को कहा गया है।

साइबर ठगी होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। डीएसपी ने जोर देकर कहा कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *