मुख्य बातें

पंजाब की युवती ने हरियाणवी बॉयफ्रेंड संग बनाया हनीट्रैप गैंग: रोज ₹5 हजार चिट्टे में उड़ाते, होटलों में ठिकाना; 54 वारदात कबूलीं, 34 में शिकायत नहीं – Panchkula News

पंजाब की युवती ने हरियाणवी बॉयफ्रेंड संग बनाया हनीट्रैप गैंग:  रोज ₹5 हजार चिट्टे में उड़ाते, होटलों में ठिकाना; 54 वारदात कबूलीं, 34 में शिकायत नहीं – Panchkula News


पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

हरियाणा में हाईवे पर लिफ्ट के बहाने लूटपाट, ब्लैकमेलिंग व जबरन वसूली गैंग ने पंचकूला पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। गैंग का सरगना हरियाणा का है। पकड़ से बाहर होने की वजह से पुलिस ने अभी उसकी पहचान उजागर नहीं की है। उसने अपनी लिव-इन पार्टनर सं

.

संदीप कौर मूलरूप से पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली है। जो करीब चार साल से ऐसे ही कामों में संलिप्त है। वो अकसर लिफ्ट लेकर टैक्सी ड्राइवरों को अपना शिकार बनाती थी। उसकी 4 साल पहले हरियाणा के एक युवक के साथ दोस्ती हुई। दोनों के बीच दोस्ती इस कदर बढ़ी कि वे लिव-इन में रहने लगे। नशे की शौकीन लिव-इन पार्टनर के साथ जब खर्चा पूरा नहीं हुआ तो दोनों ने मिलकर एक गैंग बनाया। गैंग में पंजाब के अबोहर-फाजिल्का के सन्नी कुमार सचदेवा को भी शामिल कर लिया।

माही रात के समय हाईवे किनारे खड़ी होकर टैक्सी ड्राइवरों से लिफ्ट मांगती और उन्हें सुनसान एरिया में गलत काम के नाम पर लेकर जाती। जहां पर पीछा करते हुए सन्नी व महिला का लिव-इन पार्टनर पहुंच जाते। टैक्सी ड्राइवर को लूटपाट के बाद पुलिस का भय दिखाकर छोड़ दिया जाता। पंजाब के जीरकपुर और मोहाली एरिया में 19 वारदातों को अंजाम दिया तो पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 2 बार अलग-अलग मामलों में जेल भी पहुंचे।

इसी मामले में पुलिस ने पंचकूला के भैंसा टिब्बा निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। गैंग सदस्य उसकी कार दो बार बुक करके कहीं ले गए थे। आरोपियों ने उसे लालच दिया कि अगर वे उनके काम में मदद करेगा तो हर रात उसे किराए के अलावा 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। अशोक की मां शहर के कुछ घरों में खाना बनाने का काम करती है। अशोक का रिश्ता भी तय हो चुका था। अशोक मूल रूप से यूपी के बरेली का है।

आरोपियों के बारे में जानकारी देते ACP अरविंद कंबोज।

जानिए कैसे लूट के पैसे को लग्जरी लाइफ-नशे पर उड़ाया

  • हर रोज 5 हजार रुपए का नशा: महिला माही व उसका लिव-इन पार्टनर व सन्नी तीनों ही नशे के आदी हैं। तीनों हर रोज करीब 5 हजार रुपए का नशा करते थे। नशे के लिए पंजाब के तरनतारन एरिया में चिट्‌टा लेने के लिए जाते थे।
  • हर दूसरे दिन बदलते थे होटल: आरोपियों ने पंचकूला में किराए पर मकान ले रखा था, लेकिन वे हर रोज होटलों में ही ठहरते थे। नशे के लिए हर रोज रात को हाईवे पर निकलते थे। लूटपाट के बाद होटल पहुंचकर पार्टी होती थी। जिस दिन बड़ा शिकार हाथ लगता तो 2-3 दिन के लिए शांत हो जाते थे।
  • 34 शिकार नहीं पहुंचे थाने: महिला माही ने खुलासा किया कि वे अब तक 35 लोगों को पंचकूला एरिया में शिकार बना चुके हैं, लेकिन किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं की। सभी को वे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करते थे। जिसके बाद डर के मारे आरोपी पैसे देकर पीछा छुड़ा लेता था।

हरियाणा में एंट्री व ड्राइवर फंसाने के अहम पॉइंट…

  • पंजाब में पकड़े गए तो पंचकूला बनाया बेस: पंजाब पुलिस की निगाह में आने के बाद आरोपियों ने पंचकूला को 4 माह पहले बेस बनाया। यहां पर वारदातों को अंजाम देने के लिए उन्होंने एक वैगनआर कार ड्राइवर को भी अपना साथी बनाया।
  • महिला लेती थी लिफ्ट, गैंग करती थी पीछा: ACP अरविंद कंबोज ने बताया कि फिरोजपुर निवासी संदीप कौर टैक्सी ड्राइवरों से लिफ्ट लेती थी। महिला ड्राइवर को बातों में फंसाकर सुनसान एरिया में ले जाती थी। जहां पर गाड़ी का पीछा करते हुए आरोपी पहुंच जाते थे। चाकू की नोक पर टैक्सी ड्राइवर के पास मौजूद कैश व दूसरी चीजों को गैंग के लोग लूट लेते थे। पुलिस के अनुसार गैंग में 4 लोग सक्रिय हैं, जिनमें से 3 गिरफ्तार हाे चुके हैं।
  • लोकेशन भेजती थी महिला: महिला किसी भी अजनबी के साथ कार में बैठते ही अपनी लोकेशन गिरोह को भेज देती थी। आरोपी उसका वैगनआर कार से पीछा करते थे। जहां पर महिला सुनसान जगह ले जाकर कार रूकवाती। आरोपी वहीं पर पहुंच जाते थे।

3 पॉइंट में समझिए कैसे एक चूक ने बिगाड़ा खेल…

  • पिकअप ड्राइवर से लिफ्ट मांगी: 13 दिसंबर को बद्दी से ट्रांसपोर्ट कंपनी का सामान लेकर पिकअप वाहन से देहरादून के लिए रवाना हुआ था। चंडीमंदिर टोल प्लाजा पार करने के बाद सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात युवती ने सड़क किनारे रुकने का इशारा कर लिफ्ट मांगी। इंसानियत दिखाते हुए ड्राइवर ने गाड़ी रोक ली। युवती ने नाडा साहिब स्थित आईटी पार्क जाने की बात कही।
  • चाकू की नोक पर लूटा: नेशनल हाईवे पंचकूला-यमुनानगर पर घग्गर नदी का पुल पार कर गांव चौकी के पास ड्राइवर उसे उतारने लगा, तभी एक वेगनआर कार से उतरे दो युवकों ने ड्राइवर सीट की खिड़की खुलवाकर चाकू दिखाया और पीड़ित से करीब 2400 रुपए नकद, मोबाइल लूट लिया। इसके अलावा चाकू की नोक पर मोबाइल के जरिए गूगल-पे से 50 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए।
  • गूगल पे ट्रांसफर से फंसे आरोपी: बदमाश वारदातों को अंजाम देने में इतने निडर हो चुके थे कि उन्हें भय नहीं रहा कि कोई पुलिस में शिकायत करेगा। लेकिन डर के मारे पिकअप ड्राइवर ने वीटी करवा दी, जिसके बाद पीड़ित से पुलिस ने लिखित शिकायत ले ली। गूगल पे अकाउंट के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

ACP बोले- 54 वारदातों का खुलासा, 34 लोगों ने शिकायत नहीं की पंचकूला ACP क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि टैक्सी ड्राइवरों को लूटने वाले गिरोह के तीन लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरना 54 वारदातों का खुलासा किया है जिनमें करीब 35 वारदात केवल पंचकूला की हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *