मृतक रेखा की फाइल फोटो और घायल अमित निषाद।
पंजाब के लुधियाना में 9 दिन पहले हुए नर्स रेखा हत्याकांड में पुलिस अभी तक उसके प्रेमी अमित निषाद को अरेस्ट नहीं कर सकी है। इसके पीछे वजह है कि अमित पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है, जहां उसके प्राइवेट पार्ट की सर्जरी होनी है। कटे प्राइवेट पार्ट के साथ वह 9
.
समस्या ये है कि उसका प्राइवेट पार्ट 60 से 70 फीसदी कटा हुआ है, जिसकी अभी तक सर्जरी नहीं हुई है। पीजीआई के डॉक्टरों को उसकी सर्जरी में जटिलताएं आ रही हैं। पीजीआई के डॉक्टर अभी उसकी सर्जरी के मैथर्ड को लेकर मंथन करने में जुटे हैं।
हालात ऐसे है कि प्राइवेट पार्ट की सर्जरी के लिए पीजीआई के डॉक्टरों ने अन्य संस्थानों के डॉक्टरों से भी विचार विमर्श किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार या सोमवार को डॉक्टरों की एक टीम आएगी, जो उसके प्राइवेट पार्ट के कट का निरीक्षण करेगी। इसके बाद सर्जरी को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा।
बता दें कि 12 दिसंबर को दाना मंडी के नजदीक होटल में नर्स रेखा की हत्या उसके ब्वॉयफ्रेंड अमित निषाद ने गला घोंटकर कर दी थी। हत्या से पहले रेखा ने संबंध बनाते वक्त अमित के प्राइवेट पार्ट को कटर से काट दिया था। इस कटर को अमित अपने साथ लेकर आया था। मगर, संबंध बनाते वक्त जब उसने रेखा को अपनी सगाई होने की बात बताई तो वह गुस्से में भड़क गई और प्राइवेट पार्ट हमला किया था।
रेखा इंस्टाग्राम रील पर।
यहां सिलसिलेवार ढंग से रेखा-अमित की लव स्टोरी के बारे में जानिए…
रेखा शादीशुदा थी, बॉयफ्रेंड अमित के चक्कर में पति बिगड़े रिश्ते रेखा की शादी करीब 11 साल पहले यूपी के आजमगढ़ में हुई थी। करीब 6 साल तक पति के साथ रिश्ता ठीक चला। इस दौरान उनके 2 बेटे और 1 बेटी भी हुए। इनमें स्वीटी, युवराज और शांत थे। मगर इसी दौरान रेखा बॉयफ्रेंड अमित निशाद के टच में आ गई। दोनों के बीच संबंध बन गए। उसकी बड़ी बेटी स्वीटी की एक साल पहले ही फेफड़े फेल होने से मौत हो गई थी।
पति को 3 महीने की जेल कराई, कोर्ट केस चल रहा इसके बाद रेखा और उसके पति के बीच अनबन होने लगी। करीब 5 साल से यह विवाद चल रहा है। इस मामले में रेखा ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद उसके पति को 3 महीने की जेल भी काटनी पड़ी। रेखा ने उस पर खर्च न देने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा है।
3 साल से संबंध बना रहा था, 3 महीने पहले भी झगड़ा हुआ रेखा के अवैध संबंधों का पता चलने पर पति और परिजनों ने उसे काफी समझाया था। मगर, उसने किसी की बात नहीं मानी। अमित ने रेखा से शादी करने के वादा किया था। करीब 3 वर्ष से वह रेखा के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब शादी करवाने के लिए रेखा उस पर दबाव डालने लगी तो वह झगड़ा करता था। हत्या से करीब 3 महीने पहले भी रेखा और अमित की आपस में झड़प हुई थी।
7 साल से लुधियाना में ही रह रही थी रेखा, चलाती थी क्लिनिक रेखा करीब 7 साल से लुधियाना में रह रही थी। उसका पति मेडिकल लाइन में काम करता था। इस वजह से रेखा ने उसी से नर्सिंग से जुड़ा कामकाज सीखा था। पति से झगड़े के बाद वह भारती कालोनी में अपने दोनों बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर रह रही थी। वहीं उसने एक क्लिनिक खोल रखा था, जहां वह लोगों का छुटपुट इलाज करती थी।

12 दिसंबर को रेखा का शव अर्धनग्न अवस्था में होटल के कमरे में बेड पर मिला था।
3 पॉइंट में जानिए, आरोपी ने कैसे दिया कत्ल को अंजाम…
- शारीरिक संबंध बनाते समय इंगेजमेंट की बात बताई: 12 दिसंबर की दोपहर को अमित बाइक पर रेखा के साथ जालंधर बाइपास स्थित एक होटल में गया था। वहां कमरे में शारीरिक संबंध बनाते समय अमित ने रेखा को बता दिया कि उसके घरवालों ने उसकी सगाई कर दी है। अब उसे उस लड़की से शादी करनी होगी।
- रेखा ने कटर से प्राइवेट पार्ट काटा: रेखा चाहती थी कि अमित उससे शादी करे। अमित की सगाई की बात सुनकर रेखा को गुस्सा आया और उसने टेबल पड़े कटर से अमित पर हमला कर दिया। कटर अमित के प्राइवेट पार्ट पर लगा, जिससे खून बहने लगा।
- अमित ने गला दबाकर हत्या की: रेखा दूसरा वार करने लगी तो अमित ने उसके मुंह पर मुक्का मारा। इससे रेखा की नाक से खून बहा। वह लपक कर रेखा की छाती पर चढ़ बैठा और उसका गला दबा दिया। इससे रेखा की मौत हो गई। इसके बाद अमित रेखा को अर्धनग्न हालत में छोड़कर होटल से भाग गया।
नर्स रेखा के मोबाइल से मिले दस्तावेज…


यहां जानिए पुलिस के सामने अब तक क्या-क्या आया…
- सबको गुमराह करता रहा बॉयफ्रेंड अमित: पंजाब में लुधियाना के होटल में अपनी गर्लफ्रेंड रेखा का मर्डर कर भागा युवक अमित निषाद अस्पताल में डॉक्टरों और पुलिस को गुमराह करता रहा। वह अपना कटा हुआ प्राइवेट पार्ट लेकर अस्पताल पहुंचा था। जब उससे डॉक्टर ने कटने का कारण पूछा तो उसने बताया कि बदमाशों ने हमला कर दिया था। पुलिस और अपनी मां को भी यहीं कहानी सुनाई।
- होटल से आई सूचना पर शक हुआ, पूछताछ में घटना स्वीकारी: इस केस को समझते समय लुधियाना पुलिस को जालंधर बाईपास के नजदीक के होटल से फोन पर सूचना मिली कि कमरे में एक महिला की अर्धनग्न लाश पड़ी है। उसके साथ आया युवक उसे मारकर होटल से भाग गया है। इस सूचना से पुलिस को अमित पर शक गया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की कहानी बता दी।
- रेखा के पुराने में मोबाइल ने खोले कई राज: नर्स रेखा के पुराने मोबाइल में पुलिस को थाना मेहरबान को दी गई शिकायती दस्तावेज मिले। इन दस्तावेज के हिसाब से बॉयफ्रेंड अमित निषाद ने रेखा की मर्जी के बगैर जबरन उसके घर में ही उसका रेप किया था। धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। रेखा ने अपना मेडिकल करवाया और थाना मेहरबान में शिकायत दी।
- पुलिस से बहस की वीडियो मिली, पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत भी मिली : इन दस्तावेजों के मुताबिक, थाना मेहरबान में शिकायत को लेकर उसकी पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई है। इसका एक वीडियो भी उसके पुराने मोबाइल में मिला है। यही नहीं मोबाइल में रेखा की तरफ से अमित निषाद के खिलाफ पुलिस कमिश्नर व साइबर सेल को लिखी शिकायतें भी मिली हैं। इसमें रेखा ने अमित निषाद से खुद की और बच्चों की जान को भी खतरा बताया था।
- राजीनामा भी मिला, लेकिन उस पर किसी के साइन नहीं: हालांकि रेखा के पुराने मोबाइल में एक राजीनामा भी मिला, जिस पर 9 नवंबर 2024 की तारीख लिखी थी। मगर, इस राजीनामा पर भी न तो रेखा के हस्ताक्षर हैं न ही अमित निषाद के और न ही किसी पुलिस अधिकारी के। खास बात ये है कि रेखा के पास नया मोबाइल भी था, जिससे वह रील्स भी बनाती थीं। मगर, यह मोबाइल अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं सकी है।
- भाई का दावा-पुलिस ने मोबाइल ढूंढने की नहीं की कोशिश : रेखा के भाई सरवन का दावा है कि पुलिस ने रेखा की हत्या के बाद उसके नए मोबाइल को ढूंढने की कोशिश तक नहीं की। उसने कहा कि उसके मोबाइल में उसकी हत्या का कोई ना कोई राज जरूर छिपा होगा। उसने कहा कि पुलिस अगर उसी दिन मोबाइल ढूंढ कर कब्जे में ले लेती तो शायद हत्या के असल कारणों का खुलासा हो जाता।
———————-
ये खबरें भी पढ़ें…
लुधियाना की नर्स इंस्टा रील्स की शौकीन थी:बॉयफ्रेंड की वजह से पति को जेल कराई; प्राइवेट पार्ट काटा तो उसी ने होटल में हत्या की

पंजाब के लुधियाना के नर्स के हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। जिस बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या की, उसी की वजह से नर्स की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हुई थी। यहां तक कि विवाद बढ़ने पर रेखा के पति को 3 महीने की जेल भी काटनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…
लुधियाना नर्स हत्याकांड, सबको गुमराह करता रहा बॉयफ्रेंड:पुलिस और डॉक्टरों से बोला- बदमाशों ने हमला किया

पंजाब में लुधियाना के होटल में अपनी गर्लफ्रेंड रेखा का मर्डर कर भागा युवक अमित निषाद अस्पताल में डॉक्टरों और पुलिस को गुमराह करता रहा। वह अपना कटा हुआ प्राइवेट पार्ट लेकर अस्पताल पहुंचा था (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना के होटल में नर्स हत्याकांड: संबंध बनाते बॉयफ्रेंड ने कहा- मेरी सगाई कर दी; गुस्साई गर्लफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट काटा तो कत्ल कर डाला

पंजाब के लुधियाना के इंडो-अमेरिकन रेस्टोरेंट में कत्ल की गई रेखा नर्स थी। उसका कत्ल कर भागा बॉयफ्रेंड अमित निशाद एंब्रॉयडरी का काम करता था। होटल में संबंध बनाते वक्त अमित ने रेखा को बता दिया कि घरवालों ने उसकी सगाई कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
