मुख्य बातें

सोनीपत में नाबालिग लड़की से रेप का प्रयास: कमरे में पढ़ रही थी; बुआ के बुलाने का झांसा देकर खाली कमरे में ले गया युवक – Gohana News

सोनीपत में नाबालिग लड़की से रेप का प्रयास:  कमरे में पढ़ रही थी; बुआ के बुलाने का झांसा देकर खाली कमरे में ले गया युवक – Gohana News

सोनीपत जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक बहाने से लड़की को एक खाली मकान में ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की ने विरोध करते हुए शोर मचा

.

युवक ने रची साजिश जानकारी के अनुसार, सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 21 दिसंबर की रात करीब 11 बजे अपने घर के नीचे वाले कमरे में पढ़ाई कर रही थी। परिवार के अन्य सदस्य उस समय सो रहे थे। इसी दौरान गांव का युवक रोहित उनके घर आया और लड़की से कहा कि उसकी बुआ बुला रही है।

खाली कमरे में की अश्लील हरकतें शिकायत के मुताबिक, युवक बहाने से लड़की को पास के खाली घेर में बने कमरे में ले गया। वहां उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और कपड़ों में हाथ डालने की कोशिश की। लड़की ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। लड़की घर पहुंची और पिता को पूरी घटना बताई।

परिवार सदमे में, पुलिस ने दर्ज किया केस घटना के बाद परिवार सदमे में है। पीड़िता के पिता ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत आरोपी रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस थाना सदर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *