मुख्य बातें

हिमाचल में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति की मौत: पांच घायल, सुबह तड़के तीन गांवों में किया अटैक, ग्रामीणों ने मार गिराया – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति की मौत:  पांच घायल, सुबह तड़के तीन गांवों में किया अटैक, ग्रामीणों ने मार गिराया – Mandi (Himachal Pradesh) News


तेंदुए के हमले में घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन और मृत तेंदुआ।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी में आज सुबह तड़के तेंदुए ने हमला कर एक युवक को मार डाला, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। तेंदुए ने एक-दो नहीं बल्कि तीन गांव में जाकर

.

तेंदुए ने सबसे पहले करीब सवा सात बजे चंडयाल गांव में लोगों पर हमला किया। इसके बाद, वह भड़याल गांव पहुंचा, जहां भी उसने ग्रामीणों को निशाना बनाया। इन दोनों गांवों में हुए हमलों में चार लोग घायल हो गए। आखिर में करीब पौने आठ बजे तेंदुआ मलवाणा गांव पहुंचा, जहां उसने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

तेंदुए के हमले में घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन।

मृतक की पहचान बलवीर के तौर पर

मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली के रूप में हुई है। बलवीर सिंह मंडी शहर में रहता थे। इन दिनों वह अपने रिश्तेदारों के पास बल्हघाटी क्षेत्र में आए हुआ था।

वहीं घायलों में साहिब सिंह पुत्र जोगी मलदार निवासी बिहार, दीनानाथ पुत्र बिक्रम निवासी भड़याल मंडी, चंपा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी मलवाणा, जनित पुत्र दीनानाथ निवासी भड़याल, रेखा देवी पत्नी दीनानाथ निवासी भड़याल शामिल हैं।

तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के पास बैठी महिलाएं और अपनी सुरक्षा को हाथ में हथियार लेकर स्थानीय लोग।

तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के पास बैठी महिलाएं और अपनी सुरक्षा को हाथ में हथियार लेकर स्थानीय लोग।

ग्रामीणों में दहशत, तेंदुआ मार गिराया

घटना के बाद पूरी बल्हघाटी में भय का माहौल है। अपनी सुरक्षा के लिए ग्रामीण डंडे व हथियार लेकर सतर्क हो गए। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने जैसे ही दोबारा हमला किया तो ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे मार गिराया।

घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे स्थानीय विधायक।

घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे स्थानीय विधायक।

प्रशासन और वन विभाग मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को फौरी राहत प्रदान की जा रही है और घायलों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

वहीं डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने बताया कि वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *