सेंट थॉमस चर्च के सामने क्रांतिमान पार्क में हनुमान चालीसा का पाठ करते हिंदू संगठन के सदस्य और चर्च में कैंडिल जलातीं युवतियां। उधर, फतेहाबाद में क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर हंगामा हुआ।
हरियाणा के हिसार में क्रिसमस पर चर्च के सामने बजरंग दल की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान से स्थिति तनावपूर्ण है। 160 साल पुराने सेंट थॉमस चर्च में क्रिसमस की तैयारी को देखते हुए पुलिस की 3 कंपनियां लगाई गई हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चर्च
.
इसके लिए प्रशासन ने हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं को बुधवार को नोटिस भी जारी किया था। बावजूद इसके वे अपने कार्यक्रम पर अड़े रहे। क्रांतिमान पार्क में झंडे व बैनर लगाने का काम देर शाम तक चला। यहां हवन-यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति और प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम क्रांति भी पहुंचे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में बढ़, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आसाम, कश्मीर में बढ़ और केरल में बढ़ गई, तमिलनाडु में बढ़ गई। ये लगातार बढ़ रही है। ना कोई पुलिस वाला रहेगा, ना प्रशासन रहेगा और ना शासन रहेगा। हम रोटी, कपड़ा और मकान में रह गए। मकान बनाते रह गए और वे सोच रहे है कि इस मकान में कब रहना है। क्योंकि वे स्वतंत्र बोलते है, खुलेआम बोलते है। वो प्रेयर के माध्यम से इकट्ठे होते होंगे, वो नमाज के नाम से इकट्ठ होते होंगे, क्या हम राम या हनुमान के नाम से इकट्ठे होते है, ये सोचना होगा।
उधर, फतेहाबाद में भी क्रिसमस मनाने पर हंगामा हो गया। ईसाई समाज के लोग क्रिसमस मना रहे थे। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर विरोध कर दिया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। सूचना पर एसएचओ ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और हंगामे के चलते कार्यक्रम बंद करवा दिया गया।
क्रांतिमान पार्क में हनुमान चालीसा पाठ और चर्च में क्रिसमस की PHOTOS…
सेंट थॉमस चर्च में कैंडल जलातीं युवतियां और चर्च के सामने क्रांतिमान पार्क में हनुमान चालीसा पाठ से पहले हवन-यज्ञ करते हिंदू संगठन कार्यकर्ता।

बांग्लादेश में मारे गए हिंदुओं को श्रद्धांजलि देते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।

सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना के लाइन लगाकर जाते लोग।
जानिए शांति बनाए रखने को प्रशासन ने ये की तैयारियां…
- पार्क के बाहर वाटर कैनन खड़ी कीः पार्क में हरियाणा पुलिस के कमांडो की तैनाती की गई है। आपात स्थिति और भीड़ से निपटने के लिए वाटर कैनन भी खड़ी की गई है।
- पुलिस की 3 कंपनियां लगाईंः कार्यक्रम को लेकर पुलिस की 3 कंपनियां लगा दी गई हैं। 4 डीएसपी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। साथ ही पूरे एरिया को बैरिकेडिंग की गई है। ताकि भीड़ एक साथ न बढ़े।
- हिंदू संगठनों के नेताओं को नोटिसः पुलिस प्रशासन ने हिंदू संगठनों के 4 प्रमुख चेहरों को नोटिस थमाए हैं। जिसमें कहा गया कि बिना प्रशासन की अनुमति के कार्यक्रम न करें। शांति भंग हुई तो आपकी जिम्मेदारी मानी जाएगी।
तैयारियों के 2 PHOTOS…

कार्यक्रम की निगरानी के लिए खड़ी पुलिस की गाड़ी।

क्रांतिमान पार्क के पास तैनात पुलिसकर्मी।
इस मामले की अपडेट जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
