भिवानी के लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी बोर्ड की समीक्षा बैठक लेते हुए।
भिवानी के लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी बोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकास कार्यों के क्रियान्वयन, प्रमुख योजनाओं व सरल, सीएम विंडो, समाधान शिविर, जनसंवाद, रात्रि
.
डीसी ने सिंचाई विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, पंचायती राज, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, मत्स्य पालन, बिजली निगम, उच्चतर शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, जिला रेडक्रास सोसाइटी और खनन आदि विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

भिवानी के लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी बोर्ड की समीक्षा बैठक लेते हुए।
जरूरतमंदों को दें योजनाओं का लाभ डीसी साहिल गुप्ता ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के बारे में श्रमिकों को जानकारी होनी चाहिए। श्रमिकों को जागरूक करने के जिला जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए। इसके साथ श्रमिकों के कार्ड बनाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बेवजह श्रमिकों के कार्यालयों के चक्कर ना लगवाएं।
वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे महिलाओं व आंगनवाड़ी में जाने वाले छोटे बच्चों से संबंधित योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक करें। नवजात बच्चों के टीकाकरण व सही पोषण की जानकारी दें और स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल बनाकर कार्य करें। उन्होंने समाज कल्याण विभाग और कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन, विवाह शगुन योजना, मकान निर्माण सहायता राशि या छात्रवृति योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर जरूर अपडेट करें।
