मुख्य बातें

सरायकेला में अपराधी विजय की हत्या का मामला: आजसू नेता मर्डर का था आरोपी, घटना वाले दिन मुर्गा लड़ाई से जीते थे 1.40 ‎लाख; 7 पर FIR – saraikela kharsawan News

सरायकेला में अपराधी विजय की हत्या का मामला:  आजसू नेता मर्डर का था आरोपी, घटना वाले दिन मुर्गा लड़ाई से जीते थे 1.40 ‎लाख; 7 पर FIR – saraikela kharsawan News


चांडिल थाना क्षेत्र के हारूडीह‎ स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे मुर्गा‎पाड़ा में हिस्ट्रीशीटर अपराधी ‎विजय तिर्की (42) की 24 दिसंबर की शाम मानगो,‎ साकची व आजादनगर के‎ अपराधियों ने मिलकर हत्या कराई‎ है। शूटर मानगो एरिया के हैं। विजय पर आजसू नेता सूरज कालि

.

चांडिल थाना में मृतक‎ की पत्नी शिवानी तिर्की के बयान ‎पर साकची थाना के पीछे रहने ‎वाला लगड़ा आजाद (पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता‎ का करीबी), आजाद बस्ती का‎डाबर (मृत अपराधी टांडा सज्जाद‎का भाई), तारीख, कपाली का‎कलीम, वारिश कॉलोनी का मोनू‎ उर्फ मो. शाहनवाज, रड़गांव का‎छोटू लंगड़ा उर्फ अफसर आलम ‎और चौड़ा राजू उर्फ अब्दुल ‎अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज ‎कराया है।

विजय तिर्की को पांच गोली लगी थी।

फायरिंग का संदेह विजय‎ तिर्की पर था

पुलिस की जांच में बात ‎सामने आई है कि मानगो चेपापुल के‎ पास 6 अप्रैल 2023 को साकची‎ के लगड़ा आजाद को गोली मारी‎ गई थी। फायरिंग का संदेह विजय‎ तिर्की पर था। इस वजह से ‎योजना बनाकर उसकी हत्या की‎ गई। योजना बनाने में डाबर,‎ लगड़ा आजाद, तारीक और ‎कलीम था। डाबर ने फाइनेंस ‎करने की बात कही थी।

योजना ‎के आधार पर मोनू, विजय तिर्की‎ को अपने साथ मुर्गापाड़ा ले गया, ‎जहां पहले से शूटर वहां भीड़ में‎ मौजूद थे। मौका पाकर विजय‎ तिर्की को गोली कलीम, तारीक व ‎एक अन्य ने मारी। घटनास्थल पर ‎मो. शहनवाज रेकी कर रहा था,‎ जिसे पुलिस पकड़कर पूछताछ‎ कर रही है।

घटनास्थल से भागते‎ वक्त तारीक के मुंह पर बंधा गमछा‎ खुलने की वजह से उसकी ‎पहचान हो गई, जिसके बाद पूरे ‎मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर ‎लिया। फरार सभी की तलाश में ‎छापेमारी जारी है। चांडिल थानेदार ‎दिलशन बिरुआ के मुताबिक ‎जल्द ही सभी आरोपियों को‎ पकड़ लिया जाएगा। आपसी ‎रंजिश की वजह से हत्या की गई ‎है।

24 दिसंबर की शाम अपराधियों ने विजय तिर्की की हत्या कर दी थी।

24 दिसंबर की शाम अपराधियों ने विजय तिर्की की हत्या कर दी थी।

1.40 लाख रुपए जीतने के बाद मारी गोलियां

पुलिस को जांच में पता चला है कि विजय तिर्की चांडिल के‎ हारुडीह में चलने वाले मुर्गापाड़ा में सबसे अधिक बोली लगाने वाला एकमात्र व्यक्ति था। उसने मुर्गापाड़ा में 1.40 ‎लाख रुपए समेत एक खस्सी जीती थी। रुपए लेने को लेकर वह मुर्गापाड़ा में साइड में कुछ लोगों से बातचीत कर रहा‎ था। इसी बीच उसे गोली मारी गई।

2023 में आजसू नेता की हत्या मामले में गया था जेल

विजय तिर्की का नाम वर्ष 2023 में डोबो निवासी आजसू नेता सूरज कालिंदी की हत्या में सामने आया था। 24 मार्च 2023 को जमीन विवाद को लेकर सूरज कालिंदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 15 अक्टूबर 2023 को विजय तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *