मुख्य बातें

कोठी में तेंदुआ घुसने से हड़कंप: पंचकूला में दीवारें फांदते दिखा, ड्रोन कैमरे का VIDEO सामने आया; लोगों को घरों में रहने की एडवाइजरी – Panchkula News

कोठी में तेंदुआ घुसने से हड़कंप:  पंचकूला में दीवारें फांदते दिखा, ड्रोन कैमरे का VIDEO सामने आया; लोगों को घरों में रहने की एडवाइजरी – Panchkula News


सेक्टर-6 की कोठी नंबर 252 में दिखाई दिया तेंदुआ।

हरियाणा के पंचकूला में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार दोपहर को तेंदुआ सेक्टर-6 की कोठी नंबर 252 में दिखाई दिया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

.

सूचना मिलते ही तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। तेंदुए के रेस्क्यू के लिए दोनों विभागों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता करने के लिए टीम ने ड्रोन कैमरा मंगवाया, जिसमें तेंदुआ भागता नजर आया। तेंदुए की मूवमेंट को देखते हुए लोगों को घरों में ही रहने की एडवाइजरी जारी की गई है।

इससे पहले शुक्रवार को भी मोरनी के दाबला गांव में एक तेंदुआ घर के भीतर घुस गया था। कुत्ते के भौंकने से घरवाले जाग गए और शोर मचाया। इससे तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया था।

रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े PHOTOS…

घर की चारदीवारी फांदकर भागता हुआ दिखा तेंदुआ। इसे ड्रोन कैमरे में कैद किया गया।

सेक्टर-6 की कोठी नंबर 252 में तेंदुए को घुसा देखा गया।

सेक्टर-6 की कोठी नंबर 252 में तेंदुए को घुसा देखा गया।

कोठी के बाहर वन विभाग और पुलिस के जवान तैनात।

कोठी के बाहर वन विभाग और पुलिस के जवान तैनात।

जिस कोठी में तेंदुआ घुसा है, उसके बाहर वन विभाग की टीम के कर्मचारी पहुंचे।

जिस कोठी में तेंदुआ घुसा है, उसके बाहर वन विभाग की टीम के कर्मचारी पहुंचे।

पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ कोठी के बाहर स्थानीय लोग भी मौजूद।

पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ कोठी के बाहर स्थानीय लोग भी मौजूद।

तेंदुए को लेकर इन सेक्टरों में भी अलर्ट पंचकूला के सेक्टर-6 में तेंदुआ घुसने के बाद आसपास के सेक्टरों में अलर्ट कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वह घरों में ही सुरक्षित रहें। पंचकूला के सेक्टर 6 के आसपास सेक्टर 4, सेक्टर 8, सेक्टर 17, सेक्टर 9 और सेक्टर-12 हैं। इसके नजदीक मंसूरी देवी और माजरी जैसे इलाके भी पड़ते हैं, जो इस क्षेत्र को शहर के अन्य हिस्सों से जोड़े हुए हैं।

CCTV में कैद हुआ तेंदुआ तेंदुआ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ, जिसकी फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर वन्यजीव टीम तेंदुए की मूवमेंट का आकलन कर रही है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। एरिया में गश्त बढ़ा दी गई है और वन विभाग की टीम स्थानीय पुलिस के साथ कोआर्डिनेशन बनाकर काम कर रही है।

एक दिन पहले मोरनी में घुस गया था तेंदुआ एक दिन पहले रात के समय मोरनी के दाबला गांव में एक तेंदुआ एक घर के भीतर घुस गया था। कुत्ते के तेज भौंकने से घरवाले जाग गए और शोर मचाया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया था। ऐसे में आबादी एरिया में वन्यजीवों की मौजूदगी से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोरनी के गांव में हालात ऐसे हैं कि रात के समय गांव की गलियों और सड़कों पर निकलना खतरे से खाली नहीं। कई बार तेंदुए अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों की जान पर बन आती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *