मुख्य बातें

रोहतक में नवजात बच्चे का मिला शव: कुत्ते के मुंह से छुड़वाया थैला, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी बॉडी, शिनाख्त में जुटी पुलिस – Rohtak News

रोहतक में नवजात बच्चे का मिला शव:  कुत्ते के मुंह से छुड़वाया थैला, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी बॉडी, शिनाख्त में जुटी पुलिस – Rohtak News

रोहतक के ब्लॉक सांपला में झाड़ियों में एक नवजात बच्चे का शव मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पाकर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में आसपास के स

.

वार्ड 14 निवासी रोहित ने बताया कि वह शाम को करीब साढ़े 5 बजे घर से घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान देखा कि एक कुत्ता झाड़ियों से एक थैले को मुंह में उठाकर भाग रहा था। उसके पीछे कुछ बच्चे भी भाग रहे। उसने पीछा करते हुए कुत्ते के मुंह से थैले को छुड़वाया और देखा तो उसमें एक नवजात बच्चे का शव था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बच्चे के जन्म को छुपाने के लिए थैले में फेंका शव

पुलिस के अनुसार किसी महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर पैदा हुए बच्चे के जन्म को छुपाने के लिए उसका शव थैले में डालकर फेंका है। शव लावारिश पड़ा हुआ था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। एक राहगीर ने कुत्ते के मुंह से थैले को छुड़वाकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मामले में आरोपियों की कर रही तलाश

सांपला थाना एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें एक नवजात बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि बच्चे के शव को फेंकने वालों का पता चल सके। पुलिस ने शव को डेड हाउस में भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *