मुख्य बातें

हरियाणा में कश्मीरी वेंडर को धमकाने का VIDEO: शॉल बेचने कैथल आया, वंदे मातरम् न बोलने पर गाली-गलौज, कहा- भाग जा नहीं तो जला दूंगा – Kaithal News

हरियाणा में कश्मीरी वेंडर को धमकाने का VIDEO:  शॉल बेचने कैथल आया, वंदे मातरम् न बोलने पर गाली-गलौज, कहा- भाग जा नहीं तो जला दूंगा – Kaithal News


कैथल में कश्मीरी वेंडर को गाली-गलौज कर भगा दिया गया।

हरियाणा के कैथल जिले से कश्मीरी शॉल विक्रेता का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वेंडर युवक को वंदे मातरम् बोलने के लिए कहा जा रहा है। जबकि, युवक मुस्लिम होने और इस्लाम की दुहाई देकर वंदे मातरम् बोलने से इनकार कर रहा है।

.

इस दौरान वीडियो बना रहा व्यक्ति वेंडर युवक से कहता है- बांग्लादेश में हिंदू को जिंदा जला दिया गया और देश के मुसलमान वंदे मातरम् भी नहीं बोल रहे। क्या इस्लाम हिंदुओं को जलाने की इजाजत देता है? भाग जा यहां से, नहीं तो तुम मुसलमानों को जला दूंगा।

कैथल पुलिस अब इस वीडियो की जांच कर रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर कर हरियाणा सरकार और पुलिस से मांग की है कि वेंडर के साथ अभद्रता करने वाले व्यक्ति को पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

युवक गांव में बनी सीमेंट की बेंच पर बैठा था। उसके पास कपड़ों की पोटलियां थीं। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसके साथ यह वारदात की।

सामने आए वीडियो में क्या बातचीत हो रहीं…

वीडियो बना रहा व्यक्ति: ओ खड़ा हो चल, किस तरह बैठ्या? सुना नी तन्नै, खड़ा हो ले, कश्मीरी है? (यहां से खड़ा हो जा, इधर क्यों बैठा है? सुना नहीं क्या तूने? कश्मीरी है क्या?) वेंडर युवक: हां, आगे जाने के लिए बैठा हूं।

व्यक्ति: क्यूं बैठ्या, पता नी तन्नै, देश में आग लागरी है। ये मुसलमान… ये मातरम् नी बोलते। बोलिये वंदे मातरम्। (क्यों बैठा है यहां, तुम्हें पता नहीं क्या, देश में आग लग रही है। ये मुस्लिम वंदे मातरम् नहीं बोलते हैं। तू बोल वंदे मातरम्।) युवक: नहीं बोलूंगा।

व्यक्ति: ये देश में रहन लागरे, क्यू नी बोलदे वंदे मातरम्? (देश में रह रहे हो तो फिर क्यों नहीं बोलते वंदे मातरम्?) बांग्लादेश में हिंदू जला दिए। युवक: वह तो बांग्लादेश है, मैं कश्मीरी हूं। यह इंडिया है।

व्यक्ति: इंडिया नी, भारत है। इंडिया न बोल। युवक: हां, बांग्लादेश तो अलग है, कश्मीर भारत में है।

व्यक्ति: तो, वंदे मातरम् बोल। युवक: हम वंदे मातरम् नहीं कहेंगे, क्योंकि इस्लाम…

व्यक्ति: हिंदू के तो तमने गोली मारनी, ठा अपने इस समान कू। जितने तेरे साथी हैं, हटो यहां से। (हिंदुओं को तुम लोगों ने गोली मार दी। यहां से अपना सामान उठा ले। तुम जितने भी साथी हो, यहां से चले जाओ।)

(युवक सामान उठाकर चल देता है।)

वीडियो बना रहा व्यक्ति जब वेंडर से वंदे मातरम् बोलने के लिए कह रहा था, जब वेंडर इसका विरोध कर रहा था।

वीडियो बना रहा व्यक्ति जब वेंडर से वंदे मातरम् बोलने के लिए कह रहा था, जब वेंडर इसका विरोध कर रहा था।

व्यक्ति: बांग्लादेश में, हिंदू में आग लगा दी। (बांग्लादेश में हिंदू युवक को आग लगा दी गई।) युवक: वह बांग्लादेश है।

व्यक्ति: आग लादूमा मुसलमाना में, मुसलमाना के खिलाफ हूं। भारत में तम रहन लागरे हो, खाने कू तमें राशन देरे, वंदे मातरम् तम बोलदे नी। तेरे जितने भी साथी हैं, बोल दे सबने, इस गाम में नी आना मुसलमाना ने। मुसलमाना ने इस देश में रहता तो वंदे मातरम् बोलनी पड़ेगी। लिकड़ दे उड़े ते। फूंकूमा एक-दो मुसलमाना नै। सारे नै जला दूमा। लिकड़ जा उड़े ते… (आग लगा दूंगा मुस्लिमों में, तुम भारत में रहते हो, यहां का खाते हो, फिर भी वंदे मातरम् नहीं बोलते। यहां तुम्हारे जितने भी साथी है, सबको बोल दे यहां से जाने के लिए। मुस्लिमों को इस गांव में नहीं आना है। इस देश में रहना है तो वंदे मातरम् बोलो। आग लगा दूंगा तुम्हें, एक-दो मुस्लिमों को।)

कश्मीरी वेंडर युवक अपना सामान उठाकर वहां से चला गया। वीडियो बना रहा व्यक्ति इस दौरान भी उसे गालियां देता रहा।

कश्मीरी वेंडर युवक अपना सामान उठाकर वहां से चला गया। वीडियो बना रहा व्यक्ति इस दौरान भी उसे गालियां देता रहा।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती की बेटी ने पोस्ट किया वीडियो इस घटना का वीडियो जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- हरियाणा में फिर से एक कश्मीरी शॉल विक्रेता को परेशान किया गया, गाली दी गई और उसके काम में बाधा डालकर उसे परेशान किया गया।

उन्होंने लिखा- आप कश्मीरियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उन्हें ‘राष्ट्र विरोधी’ करार देते हैं। क्या हम इंसान नहीं हैं? CM नायब सैनी और हरियाणा पुलिस से अनुरोध है कि इस घटना पर तुरंत ध्यान दें और दोषी को कड़ी सजा दें।

इस घटना पर महबूबा मुफ्ती की बेटी ने यह पोस्ट किया…

वीडियो की पुष्टि नहीं यह वीडियो कैथल के कलायत में गांव बाता का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे माइलस्टोन पर भी गांव का नाम लिखा है। हालांकि, अभी इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह कब और कहां का है? इसे किसने शूट किया है, इसका भी पता नहीं चल सका।

SHO बोले- हम जांच कर रहे कलायत थाने के एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा है कि अभी तक पुलिस के पास इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस फिर भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *