मुख्य बातें

आजमगढ़ में सड़क पर शराब पीने वाले 112 हिरासत में: जिले में लगातार चल रहा है अभियान, नशेबाजों को जागरूक करना मकसद – Azamgarh News

आजमगढ़ में सड़क पर शराब पीने वाले 112 हिरासत में:  जिले में लगातार चल रहा है अभियान, नशेबाजों को जागरूक करना मकसद – Azamgarh News

आजमगढ़ में सड़क पर शराब पीने वाले 112 लोग हिरासत में।

आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है।

.

इस अभियान के तहत 112 व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर नियमानुसार धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। जिले में सड़क पर शराब पीने वालों नशेबाजों के विरुद्ध यह कोई पहला अभियान नहीं है। इससे पूर्व भी 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें चेतावनी दी जा चुकी है। इस अभियान का मुख्य मकसद आम जनमानस को शराब से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है जिससे कि शराब के सेवन से बचे।

जिले के सभी थाना क्षेत्र में चला अभियान

आजमगढ़ में सड़क पर शराब पीने वाले लोगों के विरुद्ध जिले के सभी थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ऑपरेशन सड़क पर सुरूर अभियान चलाकर नशा करने वाले मादक पदार्थों का सेवन करने वाले इसके साथ ही ऐसे संदिग्ध हॉटस्पॉट स्थलों का चिन्हीकरण करके प्रभावी और विधिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले की पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध सिर्फ कार्रवाई नहीं कर रही है। बल्कि ऐसे सभी लोगों को शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक और शारीरिक नुकसान सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी जागरूक कर रही है। जिससे कि आम जनमानस शराब पीने से बचे। इस अभियान का मुख्य मकसद सड़क पर शराब पीने से रोकने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करना भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *