मुख्य बातें

कश्मीर में 0 से नीचे पहुंचा तापमान: श्रीनगर में -2.6°C रिकॉर्ड, हिमाचल प्रदेश में -4.2°C पहुंचा; इंडिगो की आज 13 फ्लाइट कैसिंल

कश्मीर में 0 से नीचे पहुंचा तापमान:  श्रीनगर में -2.6°C रिकॉर्ड, हिमाचल प्रदेश में -4.2°C पहुंचा; इंडिगो की आज 13 फ्लाइट कैसिंल


  • Hindi News
  • National
  • Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar Cold Wave Fog Alert | Uttarakhand Himachal Pradesh Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कश्मीर घाटी में के मिनिमम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में मिनिमम तापमान -2.6°C रहा। जम्मू-कश्मीर में सबसे कम तापमान सोनमर्ग का रहा, जहां तापमान -5.8°C रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल प्रदेश के कुकुमसेरी में भी तापमान 0 से नीचे रहा, जो -4.2°C दर्ज किया गया। इधर, खराब मौसम के कारण शनिवार को इंडियो एयरलाइन की देशभर में 57 उड़ाने रद्द रहीं। जिन एयरपोर्ट्स से उड़ाने रद्द रहीं उनमें चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पुणे और गया शामिल हैं।

रविवार को भी 13 फ्लाइट रद् की गई हैं। DGCA ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक को फॉग विंडो घोषित किया है। इस दौरान कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 23 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

त्रिपुरा के अगरतला में सुबह गहरा कोहरा छाया। विजिबिलिटी काफी कम रही।

त्रिपुरा के अगरतला में सुबह गहरा कोहरा छाया। विजिबिलिटी काफी कम रही।

श्रीनगर में शनिवार सुबह का तापमान -2.6°C रहा। यहां तापमान में तेज गिरावट आई है।

श्रीनगर में शनिवार सुबह का तापमान -2.6°C रहा। यहां तापमान में तेज गिरावट आई है।

अगले तीन दिन के मौसम का हाल…

29 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर जारी

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में घना कोहरा छाने की संभावना।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज सर्दी और कोल्ड वेव का असर।
  • ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार।

30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सुबह घना कोहरा छा सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ज्यादातर शुष्क, लेकिन ऊंचे इलाकों में तेज सर्दी रहेगी।

31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में हल्का कोहरा छा सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना।
  • कई इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, जिससे ठंड और बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *