यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को आगरा, गोरखपुर, कानपुर समेत 45 जिले घने कोहरे की चपेट रहे। 18 जिलों में कोहरा इस कदर था कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई हैं।
.
लखनऊ में धूप नहीं निकली। भयंकर ठंड के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ओस की बूंदें बारिश जैसी पड़ रही थीं। गोरखपुर-बलिया में सुबह सड़क और फर्श भीगी नजर आई। आगरा में कोहरे में ताजमहल छिप गया।
मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा 5.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर, जालौन, वाराणसी रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से पहुंचीं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट लेट आईं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल-कॉलेज एक जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 13 जिलों के डीएम ने 31 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई थी।
मौसम विभाग (IMD) ने 2–3 दिनों तक भयंकर ठंड की चेतावनी जारी की है। बताया- सोमवार को लखनऊ-वाराणसी और प्रयागराज समेत 38 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। जबकि 37 जिलों में बहुत अधिक घना कोहरा रहेगा। लोगों को बेवजह यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
बुलंदशहर में कोहरे के चलते ब्रेजा कार सड़क किनारे लगे नल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। सेना के जवान ने कूदकर अपनी जान बचाई। थोड़ी देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
बुलंदशहर में कोहरे के चलते ब्रेजा कार सड़क किनारे लगे नल से टकरा गई। इसके बाद भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में कार जलकर राख हो गई।
आज, रविवार को 30 जिलों में कोहरे का ऑरेंज और 24 जिलों में यलो अलर्ट है। शनिवार को कोहरे के चलते 5 सड़क हादसे हुए, जिनमें 30 गाड़ियां टकराईं। करीब 15 लोग घायल हुए। प्रदेश में बीते एक हफ्ते में ठंड की वजह से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-
पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके कारण प्रदेश में सर्दी में कमी आने के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों में रात के साथ ही दिन में भी ठंड और बढ़ेगी।

मौसम की तस्वीरें देखिए-

आगरा में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी काफी कम हो गई। ताजमहल कोहरे में छिप गया।

गोरखपुर में शीतलहर पड़ रही है। सुबह सड़क और फर्श भीगी नजर आई।

जालौन में घना कोहरा और शीतलहर जारी है। न्यूनतम तापमान 8°C दर्ज हुआ। लोग चौराहों पर अलाव तापते दिखाई दिए।।

बलिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से कोहरा छाया है। शीतलहर की फुहारें बारिश की तरह पड़ रही हैं। इससे सड़कें भीगी नजर आईं।

मेरठ शहर में घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान 9°C रहने की संभावना है।

कानपुर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। पूरे शहर में शीतलहर चल रही है।
ठंड को लेकर लोगों ने क्या कहा, पढ़िए
- कानपुर के शिवशंकर का कहना है कि ठंड बहुत है। कोहरा ज्यादा है। गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है। ओस की बूंदें गिर रही हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।
- गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले फडवींद्र यादव ने कहा- आज पाला पड़ रहा है। इससे गलन बढ़ी है। हम लोग नियमित रूप से पार्क में आते हैं, जिससे थोड़ा आराम मिलता है।
फसलों के बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया-
- मौसम पर नजर रखें, बदलते तापमान और कोहरे से फसलों में कीट और रोग बढ़ सकते हैं।
- गेहूं की बुवाई के 20-30 दिन बाद पहली सिंचाई के बाद जिंक की कमी दिखे तो 5 किलो जिंक सल्फेट +16 किलो यूरिया को 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।
- छोटी और चौड़ी पत्ती के खरपतवार के लिए सल्फोसल्फ्यूरान, मेटासल्फ्यूरॉन का छिड़काव करें या मेट्रीब्यूजिन का उपयोग पहली सिंचाई के बाद करें।
- सरसों के खेत में नमी कम हो तो हल्की सिंचाई जरूर करें।
- चने के पौधों में कटुआ कीड़े लगें तो क्लोरपाइरीफास का छिड़काव करें।
- टमाटर-मिर्च के पौधों में रोग ज्यादा हों तो डाईमेथोएट या इमिडाक्लोप्रिड को पानी में घोल कर छिड़काव करें।
आपके शहर में मौसम कैसा है, आने वाले दिनों कैसे हालात रहेंगे, जानने के लिए नीचे पढ़ सकते हैं…
