मुख्य बातें

यूपी के 37 जिलों में घना कोहरा: 24 घंटे में 3 डिग्री गिरा तापमान, बाराबंकी रहा सबसे ठंडा – Varanasi News

यूपी के 37 जिलों में घना कोहरा:  24 घंटे में 3 डिग्री गिरा तापमान, बाराबंकी रहा सबसे ठंडा – Varanasi News


प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। 37 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरे का असर रहा। कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य दर्ज की गई तो वहीं कई अन्य जिलों में भी 100 मीटर से कम दृश्यता रही।

.

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 3-4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।

3 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरे का प्रकोप रहेगा। इसके बाद दिन में हल्की धूप और पारे में मामूली बढ़त से राहत की परिस्थितियां बनेंगी।

यूपी के 37 जिलों में घना कोहरा:  24 घंटे में 3 डिग्री गिरा तापमान, बाराबंकी रहा सबसे ठंडा – Varanasi News

मौसम की तस्वीरें-

आगरा में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल नहीं दिख रहा है।

आगरा में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल नहीं दिख रहा है।

कानपुर में शीतलहर के साथ कोहरा छाया हुआ है। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

कानपुर में शीतलहर के साथ कोहरा छाया हुआ है। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

नोएडा में घना कोहरा छाया हुआ है। तस्वीर सेक्टर-115 की है, यहां विजिबिलटी बहुत ही कम रिकॉर्ड की गई।

नोएडा में घना कोहरा छाया हुआ है। तस्वीर सेक्टर-115 की है, यहां विजिबिलटी बहुत ही कम रिकॉर्ड की गई।

मथुरा में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया है। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी है।

मथुरा में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया है। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी है।

गोरखपुर में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास बैठे दिखे।

गोरखपुर में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास बैठे दिखे।

हार्ट के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी

  • अस्पतालों में सर्दी-बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। हार्ट के मरीजों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मरीज घबराहट, सीने में भारीपन और दर्द जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।
  • KGMU और लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में दिल के मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।
  • लारी कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या 400 के पास पहुंच गई है। लोहिया के कार्डियोलॉजी विभाग में 300 से अधिक मरीज रोज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।

आलू और सरसों की फसलों पर खतरा

  • ठंड और कोहरे के असर से आलू और सरसों की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह तापमान गिरता रहा तो पैदावार कम हो सकती है।
  • कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। कहा- कोहरे से फसलों में कीट और रोग बढ़ सकते हैं, इसलिए जिंक और क्लोरोपाइरीफॉस जैसी दवाओं का छिड़काव करें।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

आपके शहर में मौसम कैसा है, नए साल में मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *